सनम बाई किन्नर ने उदयपुरवाटी पुलिस थाने में भेंट किया वाटर कूलर
गर्मियों में पुलिसकर्मियों और परिवादियों को मिलेगी ठंडे पानी की राहत, थाना प्रभारी रामपाल मीणा ने जताया आभार
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल
उदयपुरवाटी : कैलाश बबेरवाल, कस्बे के स्थानीय पुलिस थाना परिसर में शनिवार को किन्नर समाज की झुंझुनू जिला अध्यक्ष सनम बाई किन्नर के नेतृत्व में एक सराहनीय पहल की गई। भीषण गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पुलिस के जवानों और थाने में आने वाले आमजन (परिवादियों) को पीने के लिए ठंडा पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किन्नर समाज द्वारा एक वाटर कूलर भेंट किया गया।
वाटर कूलर स्थापना के अवसर पर थाना प्रभारी रामपाल मीणा ने सनम बाई किन्नर व उनके समाज का आभार व्यक्त किया। सीआई मीणा ने कहा कि “किन्नर समाज की झुंझुनू जिला अध्यक्ष सनम बाई किन्नर द्वारा पुलिस थाने में वाटर कूलर भेंट करना एक बेहद पुनीत और जनहित का कार्य है। इस भीषण गर्मी में इस वाटर कूलर के लगने से थाने में आने वाले परिवादियों और दिन-रात ड्यूटी पर तैनात रहने वाले पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें पीने के लिए ठंडा पानी सुलभ हो सकेगा।
इस वाटर कूलर भेंट करने के दौरान सनम बाई किन्नर के साथ किन्नर समाज से चाहत किन्नर, ज्योति किन्नर, रागिनी किन्नर, माही किन्नर, स्वीटी किन्नर, काजल किन्नर, खुशी किन्नर, रोहिणी किन्नर और मोनिका किन्नर, एसआई ओम प्रकाश, एसआई जितेंद्र सिंह, एच.एम. हरि सिंह, कांस्टेबल विक्रम सिंह, सुनील कुमार, महिला कांस्टेबल रिंकू सहित थाने के अन्य जवान उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2154790


