शनिदेव के भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने पाई प्रसादी खूब जमी भजन संध्या
शनिदेव के भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने पाई प्रसादी खूब जमी भजन संध्या
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : जेपी महरानियां
चंवरा : कस्बे के गुढा रोड़ पर भैंसलानी जोहड़ी में स्थित शनिदेव मंदिर के भंडारे में शनिवार को लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। भक्तों ने शनि महाराज के दर्शन कर मन्नत मांगी। सुबह से देर रात्रि तक हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी पाई। शुक्रवार रात्रि को मंदिर पुजारी सुरेन्द्र कुमार भार्गव के सानिध्य में भजन संध्या हुई जिसमें काना गुर्जरी अलवर एंड पार्टी द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई। भजनों की ताल पर श्रोता झूम उठे।
कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व भक्त सुरेश मीणा किशोरपुरा, चंवरा प्रशासक धर्मराज सैनी द्वारा लोक कलाकार काना गुर्जरी और संत महात्माओं का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। शनिवार को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक लोकेश मारवाड़ी एंड पार्टी सीकर द्वारा धार्मिक भजनों की प्रस्तुतियां दी गई।

गायक कलाकार लोकेश मारवाड़ी, ख्याली राम महासी माधोगढ़, जगदीश प्रसाद शर्मा, रामाज्ञादास महाराज बगराना धाम, शंकर कबाड़ी, गिरवर सेन श्रीराम महरानियां, भवानी सिंह शेखावत सहित कई कलाकारो के भजनों की प्रस्तुतियों से सत्संग में चार चांद लग गए। कार्यक्रम की व्यवस्था बनाने में श्री पंचमुखी हनुमान सेवा समिति मोरिंडा धाम के पदाधिकारीयों और सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा। ग्रामीणों ने बताया कि शनि मंदिर की स्थापना 20 जनवरी 2022 को हुई थी तब से प्रतिवर्ष शनि जयंती पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जिसमे ग्राम वासियों का अच्छा सहयोग रहता है।
इस दौरान रघुनाथ दास महाराज मोरिंडा धाम, हरीदास महाराज चामुंडा माता मंदिर किशोरपुरा, रामाज्ञादास महाराज देवी माई मंदिर ककराना, बजरंग दास महाराज माधोगढ धाम, सुभाष दास घाटीपुरा धाम, परमानंद दास महाराज, पप्पूराम चावड़ा, राधेश्याम कुमावत, शीशराम रावत, जयराम सैनी, सुल्तान सैनी, समाजसेवी शंभू दयाल सैनी, लीलाराम खटाणा, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शांता सैनी, गजराज सिंह शेखावत, अध्यापक मंगलचंद सैनी सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2154814


