देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से झुंझुनूं पुलिस ने गुरुवार शाम व्यापक संध्या गश्त अभियान चलाया। शहर कोतवाल श्रवण कुमार मिल और सीओ सिटी गोपाल सिंह ढाका के नेतृत्व में पुलिस जाब्ते ने शहर के विभिन्न इलाकों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त
पुलिस टीमों ने गुड़ा मोड़, मंडावा मोड़, सगीरा सर्किल, गांधी चौक और गुढ़ा रोड सहित शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त की। इस दौरान QRT टीम सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस की सक्रियता से असामाजिक तत्वों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
वाहनों की जांच, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई
अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्ध वाहनों को रोककर गहन जांच की। बिना नंबर प्लेट, काले शीशे और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। सीओ सिटी गोपाल सिंह ढाका ने बताया कि संध्या गश्त का उद्देश्य शाम के समय होने वाली चेन स्नैचिंग, छेड़छाड़ और नशाखोरी जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाना है।
“आमजन की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता”
शहर कोतवाल श्रवण कुमार मिल ने कहा कि आमजन की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है और संध्या गश्त अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
पुलिस की इस कार्रवाई से शहरवासियों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि शाम के समय बाजारों में पुलिस की मौजूदगी से सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us