[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आज सजेगा घांघू में बाबा शनि का भव्य दरबार, अखण्ड ज्योत के साथ होगा रात्रि जागरण…


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आज सजेगा घांघू में बाबा शनि का भव्य दरबार, अखण्ड ज्योत के साथ होगा रात्रि जागरण…

आज सजेगा घांघू में बाबा शनि का भव्य दरबार, अखण्ड ज्योत के साथ होगा रात्रि जागरण...

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

घांघू : गांव घांघू के भार्गव मोहल्ले में शनिवार को शनि जयंती के अवसर पर शनि महाराज का भव्य दरबार सजाया जाएगा। शनिवार शाम को अखण्ड ज्योत प्रज्वलित करने के बाद रात्रि 8.15 बजे शनि महाराज के भव्य रात्रि जागरण का शुभारम्भ होगा। आयोजन समिति समस्त भार्गव परिवार घांघू के सदस्य गुलशन भार्गव एवं ताराचंद भार्गव ने बताया की शनि महाराज की जयंती पर गांव घांघू के भार्गव मोहल्ले में शनि महाराज का यह सातवां विशाल रात्रि जागरण है। जागरण का आयोजन समस्त भार्गव परिवार घांघू के द्वारा किया जाता है। शनिवार को शनि जयंती पर 16 मई 2026 को रात्रि 8.15 बजे श्रीश्याम मित्र मंडल एवं राकेश भार्गव एण्ड पार्टी रतनगढ़ द्वारा मीठे मीठे भजनों से बाबा शनि देव को रिझाया जाएगा।

Related Articles