धोद में पेड़ के नीचे दबने से महिला की मौत:अंधड़ से गिरा था, बकरियां चराने खेत में गई थी
धोद में पेड़ के नीचे दबने से महिला की मौत:अंधड़ से गिरा था, बकरियां चराने खेत में गई थी
सूरजगढ़ : धोद इलाके में गुरुवार शाम आए तेज अंधड़ के दौरान एक महिला की मौत हो गई। जस्सूपुरा गांव निवासी 65 वर्षीय रघुवीर कंवर पर खेत में पेड़ गिर गया, जिससे उनकी जान चली गई। परिजनों ने बताया कि रघुवीर कंवर गुरुवार शाम साढ़े 4 बजे बकरियां चराने खेत में गई थीं। इसी दौरान अचानक मौसम में बदलाव आया और तेज आंधी-तूफान शुरू हो गया। अंधड़ इतना भीषण था कि खेत में खड़ा एक खेरी का पेड़ टूटकर उनके ऊपर गिर गया।
जब रघुवीर कंवर काफी देर तक घर नहीं लौटीं, तो परिजन उन्हें ढूंढते हुए खेत पहुंचे। वहां उन्होंने महिला को पेड़ के नीचे दबा हुआ पाया। उन्हें तुरंत एक निजी वाहन से लोसल उपजिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शुक्रवार को परिजनों को सौंप दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2153392


