[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में विशेष स्वच्छता अभियान शुरू:दिन और रात दोनों समय सफाई व्यवस्था पर ध्यान, निर्धारित स्थानों पर कचरा डालने की अपील

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में विशेष स्वच्छता अभियान शुरू:दिन और रात दोनों समय सफाई व्यवस्था पर ध्यान, निर्धारित स्थानों पर कचरा डालने की अपील

नीमकाथाना में विशेष स्वच्छता अभियान शुरू:दिन और रात दोनों समय सफाई व्यवस्था पर ध्यान, निर्धारित स्थानों पर कचरा डालने की अपील

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अशोक सिंह शेखावत

नीमकाथाना : नीमकाथाना में नगरपालिका प्रशासन ने शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर विशेष अभियान शुरू किया है। अधिशासी अधिकारी रणजीत सिंह के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत दिन और रात दोनों समय सफाई व्यवस्था पर ध्यान दिया जा रहा है। शहर के प्रमुख क्षेत्रों में लगातार कचरा संग्रहण किया जा रहा है। इनमें छावनी स्टैंड, खेतड़ी मोड़, सुभाष मंडी, कपिल मंडी, रामलीला मैदान और भूदौली रोड जैसे बाजार और दुकानें शामिल हैं।

ट्रैक्टर और ऑटो टिपर लगाए

सफाई व्यवस्था की तैयारियां तेज
सफाई व्यवस्था की तैयारियां तेज

सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए नगरपालिका ने कई जगहों पर ट्रैक्टर और ऑटो टिपर लगाए हैं, जहां ज्यादा कचरा होता है। सुबह 2 ट्रैक्टर, सुबह 11 बजे 2 ट्रैक्टर और 2 ऑटो टिपर, दोपहर 2 बजे 2 ट्रैक्टर, शाम 6 बजे 2 ट्रैक्टर तथा रात्रि में भी 2 ट्रैक्टर सफाई कार्य में लगाए जा रहे हैं।

अधिशासी अधिकारी रणजीत सिंह ने आमजन से अपील की है कि वे शहर को स्वच्छ रखने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने नागरिकों से कचरा इधर-उधर न फेंकने और निर्धारित स्थानों पर ही कचरा डालने का आग्रह किया, ताकि स्वच्छता बनी रहे।

Related Articles