सीकर कोर्ट में जज ने पशु-पक्षियों के लिए बांधे परिंडे:भीषण गर्मी से बचाव के लिए 4 वाटर कूलर लगाए, पॉलिथिन फ्री कपड़े के थैले बांटे
सीकर कोर्ट में जज ने पशु-पक्षियों के लिए बांधे परिंडे:भीषण गर्मी से बचाव के लिए 4 वाटर कूलर लगाए, पॉलिथिन फ्री कपड़े के थैले बांटे
सीकर : सीकर कोर्ट में जिला जज रूपा गुप्ता ने भीषण गर्मी को देखते हुए पशु-पक्षियों के परिंडे लगाए और कोर्ट परिसर में एडवोकेट्स, विजिटर्स के लिए 4 वाटर कूलर का भी उद्घाटन किया गया। साथ ही प्लास्टिक मुक्त शहर अभियान के तहत लोगों को कपड़े के थैले भी बांटे गए।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में परिंडा प्रकल्प के तहत पक्षियों के लिए पेड़-पौधों और उपयुक्त स्थानों पर परिंडे बांधे गए।

बेजुबान पक्षियों के लिए दाने-पानी की व्यवस्था करना हम सबका कर्तव्य
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला जज रूपा गुप्ता ने कहा कि बढ़ती गर्मी के इस दौर में बेजुबान पक्षियों के लिए दाने-पानी की व्यवस्था करना हम सबका कर्तव्य है। उन्होंने कोर्ट परिसर में करीब 23 परिंडे बांधे और उनमें पानी भरा।

जिला जज ने कैंपस में 4 नए आधुनिक वाटर कूलर का किया उद्घाटन
कोर्ट परिसर में आने वाले परिवादियों, वकीलों और आमजन के लिए ठंडे पानी की सुविधा के लिए जिला जज ने कैंपस में 4 नए आधुनिक वाटर कूलर का भी उद्घाटन किया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सेक्रेटरी शालिनी गोयल और चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट विकास कुमार स्वामी सहित सभी कोर्ट्स के जज मौजूद रहे।
सिंगल-यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने की अपील
न्यायिक अधिकारियों और भारत विकास परिषद के सदस्यों ने परिंडे लगाए और कपड़े के थैले बांटकर सिंगल-यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने की अपील की। जिला जज रूपा गुप्ता और DLSA सेक्रेटरी शालिनी गोयल ने कहा कि सरकारी स्तर या संस्थाओं के अलावा घरों की छतों, बालकनी और सार्वजनिक स्थानों पर कम से कम एक परिंडा अवश्य लगाना चाहिए और उसमें नियमित रूप से पानी भरने का संकल्प लेना चाहिए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2153380


