[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

NH-52 पर ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर:ड्राइवर 20 मिनट केबिन में फंसा रहा, ट्रैक्टर का बीमा खत्म, 6700 का चालान बकाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पलसानाराजस्थानराज्यसीकर

NH-52 पर ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर:ड्राइवर 20 मिनट केबिन में फंसा रहा, ट्रैक्टर का बीमा खत्म, 6700 का चालान बकाया

NH-52 पर ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर:ड्राइवर 20 मिनट केबिन में फंसा रहा, ट्रैक्टर का बीमा खत्म, 6700 का चालान बकाया

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अशोक सिंह शेखावत

पलसाना : पलसाना में राष्ट्रीय राजमार्ग NH-52 पर शुक्रवार को एक सड़क हादसा हुआ। गोवटी पुलिया के पास ईंटों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका ड्राइवर केबिन में फंस गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। रानोली थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद ट्रक ड्राइवर को केबिन से सुरक्षित बाहर निकाला। घायल ड्राइवर को NHAI की एंबुलेंस से पलसाना के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग NH-52 पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सामान्य किया।

दैनिक भास्कर की पड़ताल में सामने आया कि हादसे में शामिल ट्रैक्टर का बीमा 1 मार्च 2022 को ही समाप्त हो चुका था। इसके अलावा, सीकर आरटीओ ने इस वाहन को लेन-देन के लिए प्रतिबंधित (एनटीबीटी) घोषित किया हुआ है। सुजानगढ़ डीटीओ द्वारा भी इस पर रावन्ना चालान संबंधी कार्रवाई दर्ज है और ट्रैक्टर पर लगभग 6700 रुपये का चालान बकाया है।

रानोली थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। गौरतलब है कि इस राजमार्ग पर अक्सर सैकड़ों ईंटों से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियां चलती रहती हैं। इन पर RTO और रानोली पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने के कारण ऐसे हादसे होते रहते हैं।

Related Articles