[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

“वृक्ष प्रकृति का श्रृंगार हैं, पंछियों का घर-बार हैं” — एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

“वृक्ष प्रकृति का श्रृंगार हैं, पंछियों का घर-बार हैं” — एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति

रामसरा विद्यालय में ‘सृजन की सुरक्षा’ वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित, बालिकाओं को वितरित किए पौधे और देशी सब्जियों के बीज

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांधी ग्राम रामसरा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभागार में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण चूरू एवं सिविल राइट सोसायटी चूरू के संयुक्त तत्वावधान में “सृजन की सुरक्षा” वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हर खेत खेजड़ी तोरई अभियान के संयोजक एवं जिला विधिक चेतना समिति सदस्य एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति ने कहा कि “वृक्ष प्रकृति का श्रृंगार हैं और पंछियों का घर-बार हैं।” उन्होंने कहा कि वृक्ष हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरण संकट को देखते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण ही नहीं, बल्कि स्थायी संपदा निर्माण का भी माध्यम है।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत खासोली के रामसरा क्षेत्र की बालिकाओं एवं उनके अभिभावकों को “सृजन सुरक्षा कार्यक्रम” के तहत कार्ड वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्य मधु कंवल ने की। उन्होंने सभी अतिथियों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर वैद्य गोविंद प्रसाद शर्मा ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक बालिका को कम से कम 11 पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण की ओर से बालिकाओं एवं कार्यकर्ताओं को बड़ी संख्या में पौधे वितरित किए गए।

कार्यक्रम में “हर खेत खेजड़ी तोरई अभियान” के अंतर्गत शुद्ध एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आगंतुकों को निशुल्क देशी सब्जियों के बीजों के मिनी किट भी वितरित किए गए। वहीं सीएचओ कल्पना फगेड़िया एवं एएनएम संतोष मीणा द्वारा पक्षियों के लिए पानी पीने हेतु परिंडे लगाए गए, जिससे गर्मी के मौसम में पक्षियों को राहत मिल सके।

इस अवसर पर भगवानाराम जांगिड़, जगदीश प्रसाद भांभू, परसाराम मेघवाल, चतरमल मेघवाल, ठाकुरमल निमेल, राजेंद्र घींटाला, सलेमुद्दीन, शशीबाला, आसिफ खान, देवेंद्र, मधु कुमारी, तारामणी सैनी, नवरत्न जांगिड़, राकेश प्रजापत सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार चौधरी ने किया।

Related Articles