मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संकल्प – हर घर तक पहुंचे स्वास्थ्य सेवाएं
होम बेस्ड पेलिएटिव केयर योजना बनी गंभीर मरीजों के लिए संजीवनी, गुलपुरा के सुभाषचंद्र को घर बैठे मिल रहा उपचार
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल
उदयपुरवाटी : उपखंड क्षेत्र में भीषण हीटवेव और गहराते पेयजल संकट को लेकर जन-आक्रोश बढ़ता जा रहा है। भैंरूघाट स्थित शारदा कला निकेतन में ‘जल संघर्ष समिति’ एवं ‘अरावली चेतना संस्थान सेवा समिति’ की एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक आयोजित की गई। ओबीसी ब्लॉक अध्यक्ष रामकरण सैनी के मुख्य आतिथ्य में हुई इस बैठक में वक्ताओं ने अन्य सभी गतिविधियों को किनारे रख केवल पानी की समस्या पर हुंकार भरी।

बैठक को संबोधित करते हुए जल संघर्ष समिति के अध्यक्ष नथू राम ने दो टूक कहा कि यदि सोमवार तक ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई, तो गांव-गांव में आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्थिति नियंत्रण से बाहर होने पर इसकी पूरी जवाबदेही प्रशासन की होगी। वहीं संयोजक एडवोकेट के.के. सैनी ने चेतावनी दी कि समाधान नहीं होने पर वे आमरण अनशन पर बैठने से भी पीछे नहीं हटेंगे। बैठक के पश्चात प्रतिनिधिमंडल ने पीएचईडी के एईएन अनूप अग्रवाल और एसडीएम के पीए सुमेर सिंह को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।
अधिकारियों ने सोमवार तक टैंकर सप्लाई सुचारू करने का आश्वासन दिया है। इस संबंध में तहसीलदार जे.आर. कुड़ी से भी दूरभाष पर वार्ता की गई, जिन्होंने जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। बैठक में पंचायत राज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत चंदेलिया, जिलाध्यक्ष विजय सिंह मील विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान मोहन लाल, संरक्षक कैलाश साधक, भुरा सैनी, सांवर मल खटाना, रमेश गुर्जर कोट, नाथूलाल सैनी, मुक्ति लाल नांगल, संतोष छापोली, सीताराम सैनी, तेजा राम पापड़ा, अक्षय मावता, तेजपाल पापड़ा, शिवदान सुरपुरा, गिरधारी शर्मा सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2153371


