लाखनी में पंचायत प्रशासक सहित चार जनों पर धारदार हथियार से हमले का आरोप
पुश्तैनी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमला कर आंख फोड़ी, सोने की चेन तोड़ने व नकदी छीनने का भी आरोप
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार
जाजोद : रींगस थाना क्षेत्र के लाखनी गांव स्थित ढाणी डेरावाली में पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। विवाद के दौरान ग्राम पंचायत के प्रशासक महेश बाजिया सहित चार जनों पर कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला कर गंभीर घायल करने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ढाणी डेरावाली लाखनी निवासी राकेश कुमार पुत्र मदनलाल जाट ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे शामलाती जमीन के बंटवारे को लेकर परिवार के ही कुछ लोगों के साथ उनके चौक में बातचीत हो रही थी।
इसी दौरान कहासुनी हो गई। आरोप है कि बाद में जगदीश प्रसाद व महेश कुमार पुत्र सीताराम और सुनील पुत्र जगदीश प्रसाद तथा प्रशांत पुत्र महेश कुमार गाली-गलौज करते हुए कुल्हाड़ी व लाठियां लेकर पहुंचे और हमला कर दिया। रिपोर्ट में बताया गया कि महेश कुमार ने कुल्हाड़ी से वार किया, जिससे राकेश की दाहिनी आंख के पास गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। वहीं जगदीश प्रसाद पर सोने की चेन तोड़ने तथा सुनील पर जेब से दो हजार रुपए निकालने का आरोप लगाया गया है।
प्रशांत द्वारा लाठी से मारपीट करने का आरोप है। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर घायल को छुड़वाया। आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने जान से मारने और वाहन से टक्कर दिलवाने की धमकी भी दी। रींगस पुलिस ने घायल राकेश कुमार की रिपोर्ट पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच एएसआई सुरेश कुमार को सौंपी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2152252


