अलसीसर में ग्राम रथ अभियान को लेकर उमड़ा जनसैलाब, ग्रामीणों को मिली सरकारी योजनाओं की जानकारी
किसान, महिला और युवाओं के लिए चलाई जा रहीं योजनाओं का किया प्रचार-प्रसार
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “ग्राम रथ अभियान” के तहत गुरुवार को पंचायत समिति अलसीसर परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम में निवर्तमान जिला प्रमुख हर्षिनी अतुल कुमार ने अभियान का अवलोकन करते हुए ग्रामीणों को राज्य सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों, महिलाओं, युवाओं और जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है।
किसानों के लिए कई योजनाओं का लाभ
उन्होंने बताया कि किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को 9 हजार रुपए की सहायता दी जा रही है। इसके अलावा गेहूं खरीद पर 150 रुपए प्रति क्विंटल बोनस, फार्म पॉण्ड, पव्वारा सेट, पशु बीमा योजना, गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के माध्यम से किसानों को राहत प्रदान की जा रही है।
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर
हर्षिनी अतुल कुमार ने कहा कि राजीविका योजना के तहत पशु सखी, बैंक सखी, नमो ड्रोन और लखपति दीदी जैसी योजनाओं से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री महिला शक्ति निधि योजना के अंतर्गत महिलाओं को 1 करोड़ रुपए तक का ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि मां वाउचर योजना के तहत महिलाओं को निशुल्क सोनोग्राफी सुविधा दी जा रही है, जबकि लाडो प्रोत्साहन योजना के माध्यम से बालिकाओं को 1.50 लाख रुपए का सेविंग बॉण्ड प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में अब तक 17.50 लाख महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं।
ग्रामीणों को योजनाओं से जोड़ने का प्रयास
कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से गोद भराई, प्रवेश उत्सव और लाडो प्रोत्साहन योजना के पात्र लाभार्थियों को बधाई संदेश प्रदान किए गए। साथ ही महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने किसानों से 23 से 25 मई तक जयपुर में आयोजित होने वाली ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (GRAM) में भाग लेने का भी आह्वान किया।
इस दौरान उपखंड अधिकारी सुमन चौधरी, विकास अधिकारी ममता चौधरी, मंडावा विकास अधिकारी अमित चौधरी, तहसीलदार इमरान खान, सहायक अभियंता आशीष, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2152252


