16 मई से जिलेभर में शुरू होगा जनगणना 2027 का डोर-टू-डोर सर्वे, 4,800 कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
14 जून तक चलेगा मकान सूचीकरण अभियान, मोबाइल एप से होगी डिजिटल एंट्री
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : जनगणना 2027 के अंतर्गत जिले में 16 मई से डोर-टू-डोर सर्वे एवं मकान सूचीकरण अभियान की शुरुआत की जाएगी। यह अभियान 14 जून तक संचालित होगा। जिला प्रशासन ने इसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। उप जिला जनगणना अधिकारी एवं सांख्यिकी विभाग की उपनिदेशक पूनम कटेवा ने बताया कि प्रशिक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रगणक और पर्यवेक्षक फील्ड में जाकर घर-घर सर्वे कार्य शुरू करेंगे।
उन्होंने बताया कि जिले में कुल 123 प्रशिक्षण बैच बनाए गए, जिनमें 4,096 प्रगणकों एवं 704 सुपरवाइजरों सहित कुल 4,800 जनगणना कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। गुरुवार को अंतिम प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया।
डिजिटल माध्यम से होगा सर्वे कार्य
प्रशिक्षण के दौरान जनगणना कर्मियों को घर-घर जाकर परिवारों की सही जानकारी जुटाने, मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से डिजिटल डेटा एंट्री करने तथा दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि जनगणना कार्य पूर्ण पारदर्शिता, जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ संपन्न कराया जाए।
उपनिदेशक पूनम कटेवा ने बताया कि सभी कर्मियों को अपने मोबाइल से पुरानी HLO एप्लीकेशन हटाकर स्टोरेज क्लियर करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद प्ले स्टोर अथवा आधिकारिक लिंक के माध्यम से नई HLO एप्लीकेशन डाउनलोड करवाई गई है।
उन्होंने बताया कि एप डाउनलोड करते समय भाषा चयन में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं, क्योंकि रजिस्ट्रेशन के दौरान केवल एक बार ही भाषा चयन का विकल्प मिलेगा। सभी कर्मियों को हिंदी भाषा का चयन करने के निर्देश दिए गए हैं।
स्वगणना का भी कराया अभ्यास
प्रशिक्षण के अंतिम दिन प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों द्वारा मोबाइल एप के माध्यम से अपने घरों की स्वगणना का अभ्यास भी किया गया, ताकि फील्ड में कार्य के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।
फैक्ट फाइल : चार्ज अधिकारी : 31, तहसील : 12, नगर निकाय : 19, मास्टर ट्रेनर : 2, फील्ड ट्रेनर : 73, प्रगणक : 4,096, पर्यवेक्षक : 704
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2152231


