आयुष्मान आदर्श ग्राम पंचायत योजना को लेकर छापड़ा में बैठक आयोजित
आरोग्य मित्र सखियों को दिया प्रशिक्षण, तम्बाकू मुक्त गांव बनाने का लिया संकल्प
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : निरंजन सैन
पिलानी : पिलानी क्षेत्र के छापड़ा गांव स्थित राजकीय आयुर्वेद औषधालय में गुरुवार को आयुष्मान आदर्श ग्राम पंचायत योजना के तहत चयनित औषधालय परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयुर्वेद चिकित्सा प्रभारी डॉ. देव कुमार ने की।
बैठक में पीएचसी स्टाफ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, योग प्रशिक्षक एवं गांव के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में आयुष्मान आदर्श ग्राम पंचायत योजना के पोस्टर का विमोचन किया गया। इसके पश्चात सभी आरोग्य मित्र सखियों को स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान उच्च रक्तचाप, मधुमेह, एनीमिया की पहचान एवं बचाव, थर्मामीटर व शुगर जांच संबंधी जानकारी, प्रकृति परीक्षण, योग एवं स्वस्थ जीवनशैली, दिनचर्या-ऋतुचर्या तथा औषधीय पौधों की उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही स्वस्थ जीवन में आयुर्वेद की भूमिका को भी समझाया गया।
बैठक में तम्बाकू सेवन से होने वाले दुष्परिणामों पर विशेष रूप से प्रकाश डालते हुए गांव को तम्बाकू मुक्त बनाने की अपील की गई। योजना के तहत निर्धारित 18 सूचकांकों के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी जोर दिया गया।
इस अवसर पर आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. देव कुमार ने कहा कि नियमित योग, संतुलित दिनचर्या और ऋतुचर्या अपनाकर व्यक्ति अपने जीवन को स्वस्थ एवं निरोग बना सकता है। उन्होंने ग्रामीणों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और आयुर्वेद अपनाने का आह्वान किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2152252


