पत्रकार आकाश शर्मा को जारी शांति भंग नोटिस को निरस्त करने की मांग को लेकर पत्रकारों ने जताया विरोध, दिया ज्ञापन
पत्रकार आकाश शर्मा को जारी शांति भंग नोटिस को निरस्त करने की मांग को लेकर पत्रकारों ने जताया विरोध, दिया ज्ञापन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : परसरामपुरा निवासी आकाश शर्मा को जारी शांति भंग नोटिस को निरस्त करने की मांग को लेकर गुरुवार को नवलगढ़ क्षेत्र के पत्रकारों ने विरोध जताते हुए तहसीलदार को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि आकाश शर्मा परसरामपुरा में संवाददाता के रूप में कार्यरत है। उसको कार्यालय कार्यपालक मजिस्ट्रेट (तहसीलदार) की ओर से शांतिभंग की आशंका के आधार पर सम्मन जारी किया गया है। उक्त कार्रवाई से क्षेत्र के समस्त पत्रकारों में चिंता व रोष व्याप्त है।
एक पत्रकार का कार्य निष्पक्ष रूप से समाचारों का संकलन एवं प्रकाशन करना होता है। यदि कोई पत्रकार प्रशासनिक कार्रवाई, जनसमस्याओं अथवा सामाजिक मुद्दों की कवरेज करता है तो उसे शांतिभंग की आशंका से जोडऩा उचित प्रतीत नहीं होता। इससे यह संदेश जा रहा है कि पत्रकारों को स्वतंत्र रूप से समाचार कवरेज करने से रोकने अथवा दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। आखिर किस आधार पर आकाश शर्मा को यह नोटिस जारी किया गया। यदि किसी व्यक्ति विशेष की शिकायत अथवा किसी गोपनीय सूचना के आधार पर यह कार्यवाही की गई है तो संबंधित व्यक्ति की जानकारी सार्वजनिक की जाए। साथ ही गलत अथवा भ्रामक सूचना देने वाले के विरुद्ध भी आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाए। इस प्रकार की कार्रवाई से पत्रकारिता जगत में भय एवं असुरक्षा का माहौल बन रहा है।
प्रशासन का सहयोग करने वाले पत्रकारों को ही नोटिस देकर पाबंद करने की प्रवृत्ति लोकतांत्रिक व्यवस्था एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के विपरित है। ज्ञापन में आकाश शर्मा को जारी उक्त नोटिस/सम्मन की निस्पक्ष जांच करवाकर उसे तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग की गई है। साथ ही भविष्य में किसी भी पत्रकार के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई करने से पूर्व पूर्ण जांच पड़ताल सुनिश्चत की जाए। इस दौरान तहसीलदार ने सात दिन में इसकी जांच करने का आश्वासन दिया।
ज्ञापन देने वालों में पुष्पेन्द्र दूत, घनश्याम मिश्रा, राजकुमार शर्मा, महावीर टेलर, सिद्धार्थ सहल,राकेश गुर्जर, श्रवण नेचू, ओमप्रकाश सैनी, रविन्द्र पारीक, लोकेश सैनी, प्रेमरतन, विनोद स्वामी, आकाश शर्मा, विष्णु पारासर, राकेश सोनी, राजेश नायक, कमलकिशोर पंवार, नरेश सैनी, अनिता सैनी, दिनेश शर्मा आदि शामिल रहे। ज्ञापन की प्रति एसडीएम कुलदीप सिंह शेखावत को भी दी गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2152172

