चेलासी में रात्रि चौपाल आयोजित, ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं
चेलासी में रात्रि चौपाल आयोजित, ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत चेलासी में बुधवार को उपखंड अधिकारी कुलदीप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं एवं परिवादों को अधिकारियों के समक्ष रखा।
इस दौरान रास्ता कटानी, सड़क दुरुस्तीकरण, जल जीवन मिशन के तहत टूटी सड़कों के निर्माण, अवैध मिट्टी खनन रोकने, आवारा पशुओं की समस्या तथा विद्युत ट्रांसफार्मर शिफ्ट करवाने सहित कई स्थानीय मुद्दे सामने आए।
उपखंड अधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी परिवादों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। चौपाल में विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2152174

