अपूर्व महर्षि केंद्र सरकार के पैनल अधिवक्ता नियुक्त
अपूर्व महर्षि केंद्र सरकार के पैनल अधिवक्ता नियुक्त
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
मुकुंदगढ़ : भारत सरकार के कानून एवं न्याय मंत्रालय के विधिकार्य विभाग, न्यायिक अनुभाग द्वारा मुकुंदगढ़ कस्बे के युवा अधिवक्ता अपूर्व महर्षि को राजस्थान उच्च न्यायालय की जयपुर पीठ के समक्ष केंद्रीय सरकार के मुकदमों के संचालन के लिए तीन वर्ष की अवधि हेतु पैनल अधिवक्ता नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
अपूर्व महर्षि वरिष्ठ अधिवक्ता अश्विनी कुमार महर्षि के सुपुत्र एवं पंडित सत्यनारायण महर्षि के पौत्र हैं। वर्तमान में वे राजस्थान उच्च न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत हैं। उनकी इस उपलब्धि को परिवार एवं क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताया जा रहा है।
इस अवसर पर एडवोकेट विनोद घुघरावाल, एडवोकेट आदित्य तोलसरिया, मोहनलाल चूड़ीवाल, फूलचंद, डॉ. दयाशंकर जांगिड़, एमसी मालू, मेजर डीपी शर्मा, डॉ. अनिल शर्मा, मुरारीलाल इंदौरिया, सीए जितेंद्र वर्मा, प्रदीप दायमा, प्रदीप शर्मा बड़वासी, रॉबिन, घनश्याम मिश्रा, ऑफिस अधीक्षक मोहम्मद जाकिर हुसैन, महिपाल सैनी एवं रविन्द्र सैनी सहित अनेक लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2152176

