विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार का सालासर में स्वागत
बालाजी महाराज की पूजा अर्चना कर लगाई धोक
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
सालासर : विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार के सालासर बालाजी आगमन पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। सालासर बाईपास पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं सुभाष पारीक, मुन्नालाल प्रजापत, कालूराम जाट, राजकुमार बेड़ा, नरेंद्रसिंह भाटी, गजानंद दाधीच, राजेश सुंदरिया, प्रभु राम बावरी एवं महेश साहसी द्वारा दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद आलोक कुमार ने श्रीबालाजी गौशाला पहुंचकर गौ माता की आरती एवं पूजा-अर्चना की तथा गौमाता को छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित किया। गौशाला पहुंचने पर रविशंकर पुजारी द्वारा आलोक कुमार, क्षेत्रीय संगठन मंत्री राजाराम, सुधीर गुप्ता, ललित आंचलिया, एडवोकेट कविता बरडिया, बाबूलाल जी गोलछा सहित उपस्थित अतिथियों का गौशाला परिसर में स्वागत अभिनंदन किया गया।
तत्पश्चात श्री सालासर बालाजी मंदिर में बालाजी महाराज के दर्शन धोक लगाने के लिए पहुंचे । जहां श्रीराम बिहारी पुजारी ने विधिवत पूजा-अर्चना करवाई तथा आए सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर आलोक कुमार ने राजस्थानी भाषा को सुप्रीम कोर्ट द्वारा मान्यता प्रदान किए जाने पर सुप्रीम कोर्ट का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने देश के सभी प्रदेशों में समान नागरिक संहिता को शीघ्र लागू किए जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में साधु-संतों द्वारा कुटुंब प्रबोधन के अंतर्गत हिंदू परिवारों में कम से कम तीन संतान होने का संदेश दिया गया है, जिससे हिंदू समाज का सामाजिक संतुलन बना रहे। उन्होंने समाज को संगठित एवं संस्कारित परिवार व्यवस्था को मजबूत करने का संदेश भी दिया। कार्यक्रम के दौरान विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के अनेक कार्यकर्ता साथ रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2150961


