चूरू जिला कलेक्टर कार्यालय के आगे नीट पेपर लीक मामले में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला- फूंककर विरोध प्रदर्शन किया
चूरू जिला कलेक्टर कार्यालय के आगे नीट पेपर लीक मामले में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला- फूंककर विरोध प्रदर्शन किया
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार नीट पेपर लीक मामले को लेकर आज चूरू जिला मुख्यालय स्थित आपणी योजना जिला कलक्टर कार्यालय चूरू के आगे चूरू जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विरोध प्रदर्शन कर केन्द्रिय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का पुतला दहन किया गया। चूरू जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व सुजानगढ विधायक मनोज मेघवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं केन्द्र सरकार के विरूद्व नारे लगाए।
चूरू लोकसभा सांसद राहुल कस्वां ने केन्द्र सरकार व परीक्षा प्रणाली पर हमला बोलते हुए इसे छात्रों के साथ बडा विश्वासघात बताया। उन्होने कहा कि कई परिवार ने कर्ज लेकर अपने बच्चों को दो-तीन साल तक कोचिंग करवाई। छात्र दिन में 20-20 घंटे पढाई कर परीक्षा की तैयारी करते है, लेकिन सिस्टम की खामियों के कारण उनकी मेहनत व्यर्थ चली जाती है। उन्होने यह भी कहा कि ऐसी घटनाएं बार-बार भाजपा के शासनकाल में ही क्यों घटित होती है। तारानगर वरिष्ठ विधायक नरेन्द्र बुडानिया ने भाजपा सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि लाखों छात्रों की मेहनत, त्याग और सपने को इस भ्रष्ट भाजपाई व्यवस्था ने कुचल दिया है। उन्होने कहा कि लाखों बच्चों ने रात-दिन मेहनत कर पढाई की और बदले में उन्हे पेपर लीक, सरकारी लापरवाही और शिक्षा में संगठित भ्रष्टाचार मिला। यह सिर्फ केंद्रीय सरकार की नाकामी नही, युवाओं के भविष्य के साथ अपराध है।
चूरू जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व सुजानगढ विधायक मनोज मेघवाल ने पेपर लीक मामले को एक सुनियोजित सिंडिकेट और बडे नेताओं के इशारे पर चलने वाला खेल बताया। उन्होने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार में पेपर लीक और परीक्षा में धांधली आम हो गई है। हम इसकी उच्चस्तरीय जांच व दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग करते है।इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का पुतला जलाकर इस्तिफे की मांग की।
इस अवसर पर पीसीस सचिव रियाजत खान, चूरू शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर धान्धू, पूर्व सभापति गोविन्द महनसरिया, पं.स. प्रतिपक्ष नेता धर्मेन्द्र बुडानिया, किसान नेता आदूराम न्यौल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद हुसैन निर्बाण, चूरू जिला उपाध्यक्ष जमील चौहान, एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति, मोहनलाल आर्य, आशाराम सैनी, रमजान खां, अबरार खां, प्रदीप तोदी, विधाधर बेनिवाल, इदरिश गौरी, अमित मारोठिया, बजरंग सैन, हमीद खां रिसालदार, विमल शर्मा, संजय भाटी, योगेश ढाका, एडवोकेट अनिस खां, सोहनलाल मेघवाल, गिरधारीलाल बागडवा, अरविन्द चाकलान, जयचंद मेघवाल, बजरंग बजाड, आरिफ पिथिसर, शेरखां मलखाण, मुस्ताक पिथिसर, इस्माईल भाटी, शाहरूख खान, अजीज खान, असलम खां मोयल, युनुस खां जोजो, रामचन्द्र सुण्डा, सलीम पीए, अंजनी शर्मा, जंगशेर खां भुवाण, आबिद खां मोयल, सिराज खां जोईया, काजी अब्बास, आरिफ रिसालदार, समीउल्लाह गौरी, चन्दनमल मेघवाल, खालिद कुरेशी, एडवोकेट आनन्द सैनी, कमलेश महला, बाबुलाल सैनी, रामचन्द्र गोदारा, कुरडाराम भाकर, अली हसन मंसुरी, चन्द्रप्रकाश सैनी, राकेश मेघवाल, मुस्लिम लुहार, सहित सैकडो कांग्रेसजनों ने विरोध प्रदर्शन किया। और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला जलाकर रोष प्रकट किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2151002


