1 माह से फरार 2 हजार रुपये का इनामी आरोपी राहुल गिरफ्तार
1 माह से फरार 2 हजार रुपये का इनामी आरोपी राहुल गिरफ्तार
खेतड़ीनगर : पुलिस थाना खेतड़ीनगर ने अवैध शराब तस्करी प्रकरण में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब एक माह से फरार चल रहे 2 हजार रुपये के इनामी आरोपी राहुल को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस पूर्व में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 25 पेटी देशी शराब एवं वाहन जब्त कर चुकी है।
पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन एवं वृताधिकारी खेतड़ी जुल्फीकार अली के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी राकेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस के अनुसार 7 अप्रैल 2026 को गठित टीम पीपली चौराहा, जसरापुर पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक सफेद रंग की फॉर्च्यूनर गाड़ी को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन को तेज गति से भगाते हुए सरकारी वाहन को टक्कर मारकर लोयल की तरफ फरार हो गया। इससे सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
पुलिस टीम ने पीछा कर लोयल का बास-सरदारपुरा के पास वाहन को पकड़ा। मौके से करण सिंह पुत्र बजरंग सिंह निवासी लोयल तथा महेंद्र पुत्र प्रकाश निवासी लोयल को गिरफ्तार किया गया, जबकि राहुल पुत्र जयचंद अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 25 पेटी देशी शराब, जिसमें कुल 1200 पव्वे थे, बरामद हुए। पुलिस ने वाहन और अवैध शराब जब्त कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
फरार आरोपी राहुल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दे रही थी। आसूचना संकलन एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने 13 मई 2026 को आरोपी राहुल को दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी राहुल पुत्र जयचंद (24) निवासी नयाबास थाना कोतवाली नीमकाथाना, हाल लोयल, थाना खेतड़ीनगर का रहने वाला है। करण सिंह पुत्र बजरंग सिंह निवासी लोयल व महेंद्र पुत्र प्रकाश निवासी लोयल को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है ।
इस कार्रवाई में नेमीचंद की विशेष भूमिका रही। पुलिस टीम में राकेश कुमार, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, विजय सिंह, महेंद्र, मनीष, नेमीचंद, दीपक व योगेश शामिल रहे ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2150625

