वार्ड नंबर 16 में जलभराव से रास्ता अवरुद्ध, वार्डवासियों ने किया विरोध
वार्ड नंबर 16 में जलभराव से रास्ता अवरुद्ध, वार्डवासियों ने किया विरोध
बिसाऊ : कस्बे के वार्ड नंबर 16 स्थित गौरियान मस्जिद के आगे बारिश का पानी जमा होने से रास्ता अवरुद्ध हो गया, जिससे आम राहगीरों एवं नमाजियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वार्डवासियों ने समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर विरोध जताया।
स्थानीय निवासी मोहम्मद शाबिर ने बताया कि मंगलवार शाम हुई बारिश के बाद क्षेत्र में पानी भर गया। इसके चलते गौरियान मस्जिद के सामने रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। उन्होंने बताया कि पहले यह पानी चौकी वाले विद्यालय के मैदान में एकत्रित हो जाता था, लेकिन वर्तमान में विद्यालय निर्माण कार्य एवं सफाई अभियान के चलते पानी को मैदान में जाने से रोक दिया गया है।

मोहम्मद शाबिर ने कहा कि अभी बारिश का मौसम पूरी तरह शुरू भी नहीं हुआ है, इसके बावजूद जलभराव की स्थिति बन गई है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द स्थायी समाधान नहीं किया गया तो वार्डवासी दोबारा रास्ता बंद कर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
मामले को लेकर पालिका ईओ से वार्ता की गई, जिस पर उन्होंने समस्या के जल्द स्थायी समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद पालिका प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एसआई पप्पू कुमार, राकेश झाझड़िया एवं अन्य कर्मचारी को टीपीएस गाड़ी के साथ मौके पर भेजकर पानी निकासी की व्यवस्था करवाई।
इस दौरान मौके पर मोहम्मद शाबिर, जेकी खान नोहरा, तयुब खान, इकरार खान एवं अल्ताफ खान सहित कई वार्डवासी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2150689


