[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय दुलचास में गौरैया आवास स्थापित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय दुलचास में गौरैया आवास स्थापित

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय दुलचास में गौरैया आवास स्थापित

बिसाऊ : कस्बे के निकटवर्ती गांव दुलचास स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय दुलचास में पर्यावरण संरक्षण एवं पक्षी संवर्धन की अनूठी पहल के तहत विद्यालय परिसर में गौरैया आवास स्थापित किए गए। विद्यालय परिवार द्वारा लगाए गए इन गौरैया घरों का उद्देश्य विलुप्त होती गौरैया को सुरक्षित आश्रय प्रदान करना तथा विद्यार्थियों में प्रकृति और पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना है।

विद्यालय में लगाए गए गौरैया आवास अध्यापक सुनील बैरासर द्वारा उपलब्ध करवाए गए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक संदीप चाहर ने बताया कि वर्तमान समय में गौरैया की संख्या लगातार घट रही है। ऐसे में विद्यालय स्तर पर किया गया यह छोटा प्रयास बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के साथ-साथ पक्षियों के संरक्षण के प्रति जागरूक करेगा।

विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक इस अभियान में भाग लेते हुए पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ सदस्य राजेश, मंजू, सरोज, डिम्पल, ममता एवं संगीता उपस्थित रहे। वहीं गांव के अभिभावकों एवं ग्रामीणों ने विद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए इसे प्रकृति संरक्षण की दिशा में प्रेरणादायक कदम बताया।

Related Articles