राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय रामसरा में सिविल राइट के बारे मे जानकारी देते हुए-प्रजापति
राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय रामसरा में सिविल राइट के बारे मे जानकारी देते हुए-प्रजापति
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय के निकट वृत्ति गांधी ग्राम रामसरा की राउमाबावि के सभागार में असेम्बली में एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति जिला अध्यक्ष सीवील राइट सोसायटी चुरु ने बालिकाओं को समय का प्रबंधन सदुपयोग करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि एक अच्छे विद्यार्थी के लिए हर दिन नियमित थोड़ा थोड़ा रोज पढ़ें ऐसा नहीं कि एक दिन ज्यादा पढलिया ओर कुछ दिन रुक रुक कर पढ़े, हमें समय का सही उपयोग करते हुए टाईम टेबल बनाये ओर उसके अनुसार पढ़ेंऔर कुछ समय आराम और खेल के लिए भी निकालें, रटने की बजाय लिखकर पढ़ो और समझने की कोशिश करें,समझ कर पढ़ा हुआ लम्बे समय तकयाद रह सकता है उन्होंने कहा कि सिर्फ पढ़ने से ही नहीं लिखने से भी याद होता है खासतौर से प्रश्न और उत्तर लिखे और अगर सवाल समझ न आए तो बड़ों से या टीचर से पुछो, संदेह रखना ठीक नहीं रहता हैऔर जो पढ़ा है उसे दोहराना भी है इससे याद किया हुआ भुलने की सम्भावना कम रहती है, एकाग्रता रखनी है ध्यान नहीं भटकना हैं टीवी और मोबाइल से दुर रह कर ही पढना है, अच्छी निंद लो , खाना सही लो , थोड़ा खेलने का भी समय निकालें इससे दिमाग तेज होता है। सकारात्मक सोच के साथ ये सोचकर पढ़ना है कि ऐसा मै कर सकता हूं। उन्होंने बच्चों से प्रातः जल्दी उठकर दो घंटे घर पर पढ़कर शाला आने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य विरेन्द्र सिंह राठौड़ ने की उन्होंने बच्चों से कहा कि लीक से हटकर अपना रास्ता खुद बनाकर के आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में विनोद कुमार भाकर, राजेश प्रजापत, श्रवण शर्मा, शुभम् दाधिच,कमला मेघवंशी, गायत्री बेनीवाल, मंजु, कल्पना प्रजापत आदि ने सहभागिता दी। कार्यक्रम का संचालन शालिनी वर्मा ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2149206


