मोदी सरकार पर रफीक मंडेलिया का हमला, कहा- जनता को उपदेश देकर अपनी नाकामी छिपा रही भाजपा
मोदी सरकार पर रफीक मंडेलिया का हमला, कहा- जनता को उपदेश देकर अपनी नाकामी छिपा रही भाजपा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार देश को विकास नहीं, बल्कि अपनी नाकामियों का प्रमाण दे रही है। मंडेलिया ने बयान जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री जनता से त्याग करने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि “सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम जलाओ, खाद और खाने का तेल कम करो, मेट्रो में चलो और घर से काम करो” जैसी बातें बताती हैं कि भाजपा सरकार आर्थिक मोर्चे पर पूरी तरह विफल हो चुकी है।उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भाजपा सरकार ने देश को ऐसे हालात में पहुंचा दिया है कि अब जनता को यह बताया जा रहा है कि क्या खरीदना है और क्या नहीं, कहां जाना है और कहां नहीं।
मंडेलिया ने आरोप लगाया कि हर बार सरकार अपनी जिम्मेदारी जनता पर डालकर जवाबदेही से बचने का प्रयास करती है। रफीक मंडेलिया ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पानी की तरह पैसा बहाने वाले नेता अब जनता को बचत का उपदेश दे रहे हैं। उन्होंने भाजपा नेताओं की कथनी और करनी में बड़ा अंतर बताते हुए कहा कि देश चलाना अब भाजपा के बस की बात नहीं रह गया है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का उल्लेख करते हुए कहा कि राहुल गांधी पहले ही देश को आगाह कर चुके थे कि आने वाले समय में आर्थिक हालात खराब होंगे। अब महंगाई बढ़ने से गरीब, मजदूर और मध्यम वर्ग पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ने वाला है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2147669


