[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

समाजसेवी बीएल रणवा ने भेंट किए 16 कंप्यूटर, AI शिक्षा का भी दिया भरोसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

समाजसेवी बीएल रणवा ने भेंट किए 16 कंप्यूटर, AI शिक्षा का भी दिया भरोसा

समाजसेवी बीएल रणवा ने भेंट किए 16 कंप्यूटर, AI शिक्षा का भी दिया भरोसा

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : शैलेंद्र पारीक

नवलड़ी : डूण्डलोद पब्लिक स्कूल के सचिव एवं प्रख्यात समाजसेवी बीएल रणवा ने एक सराहनीय पहल करते हुए चौधरी रामेश्वर लाल मूलाराम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नवलड़ी को कंप्यूटर लैब के लिए 16 कंप्यूटर भेंट किए।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं स्थानीय ग्रामीणों ने बीएल रणवा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योगदान से विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने में काफी सहायता मिलेगी। आज के डिजिटल युग में कंप्यूटर शिक्षा का महत्व लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में यह पहल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

विशेष रूप से बीएल रणवा ने यह भी आश्वासन दिया कि यदि विद्यालय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) विषय पढ़ाने के लिए शिक्षक की आवश्यकता होगी, तो उसकी उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाएगी। शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी प्रकार के मार्गदर्शन या सहयोग की जरूरत पड़ने पर वे स्वयं हर संभव सहायता प्रदान करेंगे, ताकि छात्र आधुनिक तकनीक से जुड़कर आगे बढ़ सकें।

उल्लेखनीय है कि बीएल रणवा शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न जनहित एवं सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। समाज सेवा के क्षेत्र में उनका योगदान प्रेरणादायक रहा है।

प्राचार्य शिवनाथ कालेर एवं विद्यालय स्टाफ ने इस महत्वपूर्ण सहयोग के लिए बीएल रणवा का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles