ग्रामीण रथ बने योजनाओं के प्रचार-प्रसार का सशक्त माध्यम प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत
ग्रामीण रथ बने योजनाओं के प्रचार-प्रसार का सशक्त माध्यम प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित ग्रामीण रथ अभियान जिले में प्रभावी साबित हो रहा है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने बुधवार को मंडावा विधानसभा क्षेत्र के नांद ग्राम पंचायत में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यह बात कही।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण रथ प्रत्येक गांव की चौपाल तक पहुंचकर लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दे रहा है, साथ ही मौके पर ही अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है। इस अभियान के तहत 13 विभागों की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, जिससे आमजन सीधे लाभान्वित हो रहे हैं।
मंत्री गहलोत ने बताया कि पिछले दो वर्षों में राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों को जनता तक पहुंचाने और उनकी समस्याएं जानने के लिए यह एक अनूठी पहल है। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर राहत प्रदान कर रहा है, जिससे लोगों में संतोष का माहौल है। अब तक जिले की 216 ग्राम पंचायतों में 40 हजार से अधिक लोगों से संवाद किया जा चुका है।
इस दौरान उन्होंने नरेंद्र मोदी और भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में चल रही विकास यात्रा को निरंतर आगे बढ़ाने की बात कही। कार्यक्रम में निर्वतमान जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरी ने बताया कि रथ के साथ एक सुझाव पेटिका भी रखी गई है, जिसमें आमजन अपने सुझाव दे सकते हैं, जो सीधे सरकार तक पहुंचाए जाते हैं। वहीं पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार ने मंडावा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि जिले की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक एलईडी वाहन लगाया गया है, जो प्रतिदिन 3 से 5 गांवों में जाकर योजनाओं के प्रति जागरूकता फैला रहा है।
समारोह के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को दस्तावेज वितरित किए गए। साथ ही ग्रामीण रथ पर योजनाओं से संबंधित वीडियो का प्रदर्शन और स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। इस अवसर पर जिला परिषद सीईओ कैलाश यादव, एसीईओ रामनिवास, सीडीईओ अशोक शर्मा, सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर सहित कई अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2141275


