[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नूंआ श्याम मंदिर में चिकित्सा शिविर, 115 मरीजों ने उठाया लाभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नूंआ श्याम मंदिर में चिकित्सा शिविर, 115 मरीजों ने उठाया लाभ

नूंआ श्याम मंदिर में चिकित्सा शिविर, 115 मरीजों ने उठाया लाभ

नूंआ : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन एवं महावीर इंटरनेशनल यूथ केंद्र झुंझुनूं के संयुक्त तत्वावधान में नूंआ श्याम मंदिर परिसर में अपेक्स स्काईलाइन हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 115 मरीजों ने लाभ उठाया।

शिविर में हड्डी एवं जोड़ रोग से पीड़ित 44 मरीजों को परामर्श दिया गया, वहीं दमा एवं श्वांस रोग के 26 मरीजों का उपचार किया गया। इसके अलावा मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप से संबंधित 45 मरीजों की जांच की गई।

अग्रवाल समाज के जिला अध्यक्ष एवं शिविर संयोजक श्याम सुंदर जालान ने बताया कि चिकित्सकों के परामर्श अनुसार सभी मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर में आए मरीजों के लिए चाय, बिस्किट एवं अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम में श्याम सुंदर जालान, नागरमल जांगिड़, महेश कुमार मुंड, रफीक अहमद, कर्मवीर सिंह, विजय कुमार, बंटी, शंकरलाल सोनी, सफीक अहमद खान, गुलजार खान फौजी, आरिफ अली, संदीप शर्मा, मातादीन कुमावत, केसरदेव कुमावत, विजय कुमार अग्रवाल, विनोद कुमार गोयल, पवन कुमार खेतान, नरेंद्र सिंह शेखावत, रोहिताश, सुरेंद्र कुमार सहित अनेक गणमान्यजन एवं चिकित्सक टीम उपस्थित रही।

Related Articles