गुरुवार को जिले के सभी अस्पतालों में होगी फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल
गुरुवार को जिले के सभी अस्पतालों में होगी फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : जिले के सभी सरकारी व निजी अस्पतालों तथा स्वास्थ्य संस्थानों में 7 मई को अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इस दौरान आगजनी की संभावित घटनाओं से निपटने, मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने और उपलब्ध संसाधनों की प्रभावशीलता की जांच की जाएगी।
सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि बढ़ती गर्मी के चलते शॉर्ट सर्किट एवं एसी ब्लास्ट जैसी घटनाओं की आशंका को देखते हुए अस्पतालों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मॉक ड्रिल के दौरान सायरन बजाकर रेस्क्यू ऑपरेशन का प्रदर्शन किया जाएगा तथा फायर सेफ्टी उपकरणों के संचालन की जांच की जाएगी।
उन्होंने बताया कि अस्पताल स्टाफ, वार्ड बॉय, नर्सिंग अधिकारी एवं अन्य कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में मरीजों को सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। साथ ही अस्पतालों में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों और सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया जाएगा।
गौरतलब है कि जिले में 4 मई से 10 मई तक “फायर सेफ्टी वीक” मनाया जा रहा है, जिसकी थीम “सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज” रखी गई है। इस अभियान के तहत जागरूकता गतिविधियों के साथ आपातकालीन सेवाओं को बेहतर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2141276


