9 व 10 मई को होगी प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा, तैयारियां पूरी
9 व 10 मई को होगी प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा, तैयारियां पूरी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा 9 और 10 मई को जिले में आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
परीक्षा समन्वयक एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर अजय कुमार आर्य ने बताया कि 9 मई को प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) की परीक्षा आयोजित होगी, जबकि 10 मई को प्रयोगशाला सहायक एवं कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) की संयुक्त परीक्षा दो पारियों में संपन्न कराई जाएगी।
उन्होंने बताया कि 9 मई को होने वाली भूगोल विषय की परीक्षा के लिए जिले में कुल 37 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें झुंझुनूं में 23, बगड़ में 6 और नवलगढ़ में 8 केंद्र शामिल हैं। इस परीक्षा में कुल 11,864 परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक एक ही प्रश्न पत्र में आयोजित होगी।
वहीं 10 मई को विज्ञान विषय की परीक्षा के लिए जिले में 51 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें झुंझुनूं में 23, बगड़ में 6, चिड़ावा में 13 और नवलगढ़ में 9 केंद्र शामिल हैं। इस परीक्षा में कुल 17,040 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञान विषय की परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जाएगी। पहला पेपर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा पेपर दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक लिया जाएगा। प्रशासन ने परीक्षार्थियों से समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचने और दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2141275


