[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में वैदिक संस्कृति का भव्य संगम 25 बटुकों का उपनयन संस्कार सम्पन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में वैदिक संस्कृति का भव्य संगम 25 बटुकों का उपनयन संस्कार सम्पन्न

सरदारशहर में वैदिक संस्कृति का भव्य संगम 25 बटुकों का उपनयन संस्कार सम्पन्न

सरदारशहर : श्री सप्तर्षि वेद-वेदांग ऋषिकुल ब्रह्मचर्याश्रम की पावन धरा पर 21 दिवसीय निःशुल्क पांडित्य प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत 25 विप्र बटुकों का उपनयन संस्कार वैदिक रीति-रिवाजों एवं शास्त्रोक्त विधि से विधिवत सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर यज्ञ की पवित्र अग्नि, वेदमंत्रों की गूंज और आचार्यजनों के सान्निध्य ने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण कर दिया। उपनयन संस्कार को सनातन परंपरा में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, जो बालक के जीवन में ज्ञान, अनुशासन और धर्ममार्ग की औपचारिक दीक्षा का प्रतीक है कार्यक्रम का संचालन परम विद्वान एवं पूजनीय डॉ. बालकृष्ण जी कौशिक के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ।

इस दौरान पं. राधेश्याम गील, शास्त्री रामदेव शर्मा, भीनवा राम शास्त्री, महावीर जोशी, अभिषेक पांडे (वेदपाठी), घनश्याम शर्मा शास्त्री, दलीप शास्त्री, राधेश्याम पारीक, दिलीप शास्त्री, ललित शास्त्री एवं श्री कृष्ण जी सहित अनेक विद्वान आचार्यगणों ने मार्गदर्शन प्रदान किया। आयोजन का उद्देश्य वैदिक शिक्षा एवं सनातन संस्कारों का संरक्षण, संस्कारित एवं चरित्रवान पीढ़ी का निर्माण तथा समाज में आध्यात्मिक मूल्यों की स्थापना करना रहा। आश्रम प्रबंधन ने बताया कि यह आयोजन केवल एक संस्कार नहीं, बल्कि भविष्य निर्माण का संकल्प है, जिससे आने वाली पीढ़ी धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेगी।

अंत में सभी धर्मप्रेमी सज्जनों से इस प्रकार के आयोजनों में सहयोग करने की अपील की गई, ताकि वैदिक शिक्षा की यह पावन धारा निरंतर प्रवाहित होती रहे।

Related Articles