कूड़ी की ढाणी में डॉ. अंबेडकर मंच गठित:कार्यककारिणी का गठन भी हुआ, करण कुमार वर्मा को चुना अध्यक्ष
कूड़ी की ढाणी में डॉ. अंबेडकर मंच गठित:कार्यककारिणी का गठन भी हुआ, करण कुमार वर्मा को चुना अध्यक्ष
उदयपुरवाटी : निकटवर्ती कूड़ी की ढाणी में बुधवार को डॉ. अंबेडकर विचार मंच का गठन किया गया। इस अवसर पर मंच के प्रदेश महासचिव बनवारी लाल मेहरड़ा और सीकर जिला अध्यक्ष कालूराम गोठवाल उपस्थित रहे। संस्था की कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।
मीटिंग में मंच के प्रदेश महासचिव बीएल मेहरड़ा ने कहा कि हमें बाबा साहब डॉ. अंबेडकर द्वारा बताए गए शिक्षा और सिद्धांतों पर चलना चाहिए। मेहरड़ा ने अंधविश्वास, रूढ़िवादी विचारधारा और नशे की प्रवृत्ति को खत्म करने का आह्वान किया, ताकि सही मायने में विकास हो सके।
सीकर जिले के मंच अध्यक्ष कालूराम गोठवाल ने डॉ. अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने बाबा साहब द्वारा बताई गई 22 प्रतिज्ञाओं का पालन करने की बात कही।
ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से करण कुमार वर्मा को संस्था का मंच अध्यक्ष चुना। इसके अतिरिक्त, पिंटू वर्मा को उपाध्यक्ष, मक्खन मोखरिया को सचिव, सोनू पालीवाल को कोषाध्यक्ष, जयचंद वर्मा को विधि मंत्री और संतोष मोखरिया को प्रचार प्रसार मंत्री बनाया गया। राजेंद्र पालीवाल को संरक्षक तथा उर्मिला को महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष और पायल देवी को संयुक्त मंत्री नियुक्त किया गया। नवगठित मंच के अध्यक्ष करण कुमार वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महेंद्र वर्मा, रेखा वर्मा, राजेंद्र पालीवाल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2141001


