[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लोयल में शहीद शीशराम काजला की 38वीं पुण्यतिथि:ग्रामीणों और पूर्व सैनिकों ने किया नमन, ऑपरेशन पवन में हुए थे शहीद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

लोयल में शहीद शीशराम काजला की 38वीं पुण्यतिथि:ग्रामीणों और पूर्व सैनिकों ने किया नमन, ऑपरेशन पवन में हुए थे शहीद

लोयल में शहीद शीशराम काजला की 38वीं पुण्यतिथि:ग्रामीणों और पूर्व सैनिकों ने किया नमन, ऑपरेशन पवन में हुए थे शहीद

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के लोयल गांव स्थित शहीद शीशराम काजला स्मारक पर उनकी 38वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों, पूर्व सैनिकों और युवाओं ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैप्टन शेर सिंह निर्वाण थे, जबकि वीरांगना रज्जो देवी ने अध्यक्षता की।

कार्यक्रम की शुरुआत शहीद शीशराम काजला की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर और माल्यार्पण करके हुई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘शहीद शीशराम अमर रहे’ के नारे लगाए, जिससे पूरा समारोह देशभक्ति के माहौल में डूब गया। ग्रामीणों ने शहीद की वीरता और बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर वीरांगना रज्जो देवी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि शहीद परिवारों का सम्मान करना पूरे समाज का कर्तव्य है, क्योंकि उनके त्याग और बलिदान के कारण ही देश सुरक्षित है।

राष्ट्र सेवा के लिए आगे आने का आह्वान

कैप्टन शेर सिंह निर्वाण ने कहा कि शहीद शीशराम काजला ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उन्होंने जोर दिया कि देश की सेवा में अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले वीर सैनिक कभी नहीं मरते, बल्कि हमेशा लोगों के दिलों में अमर रहते हैं। उन्होंने युवाओं से शहीदों के आदर्शों पर चलने और राष्ट्र सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया।

शहीद पुत्र रोशनलाल काजला ने शहीद शीशराम काजला के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि शीशराम काजला भारतीय सेना की 10 पैरा रेजिमेंट में आगरा से भर्ती हुए थे और उनकी पहली पोस्टिंग जोधपुर में हुई थी। श्रीलंका शांति सेना के साथ चल रहे ऑपरेशन पवन के दौरान तमिल हमले में गोली लगने से वे वीरगति को प्राप्त हो गए थे। क्षेत्र के लोग आज भी उनके बलिदान को गर्व और सम्मान के साथ याद करते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी वीरता को नमन किया और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर शहीद पुत्र रोशनलाल, हवलदार रोहतास, अरविंद काजला, सरपंच महेन्द्र काजला, पूर्व सरपंच मनरूप काजला, बलबीर काजला, सतपाल काजला, लीलाराम काजला, हवलदार हंसराम लांबा, विनोद काजला, सुरेंद्र काजला और सुभाष काजला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles