डिग्गी में डूबने से भाई-बहन समेत 3 की मौत:दो परिवार में अब कोई बच्चा नहीं बचा, स्कूल से आने के बाद नहाने गए थे
डिग्गी में डूबने से भाई-बहन समेत 3 की मौत:दो परिवार में अब कोई बच्चा नहीं बचा, स्कूल से आने के बाद नहाने गए थे
सरदारशहर : चूरू जिले में पानी की डिग्गी में डूबने से भाई-बहन समेत तीन बच्चों की मौत हो गई। दोपहर में स्कूल से आने के बाद तीनों नहाने गए थे। गहरे पानी में जाने के कारण तीनों बच्चे डूब गए। दोपहर होने के चलते कोई आसपास नहीं था। एक घंटे बाद एक बच्ची के दादा डिग्गी के पास पहुंचे तो तीनों बच्चे के शव डिग्गी में दिखे। घटना सरदारशहर के रामसीसर गांव की सोमवार दोपहर करीब तीन बजे की है। तीनों बच्चों की मौत के बाद अब दोनों परिवारों में कोई बच्चा नहीं बचा है।
सरदारशहर डीएसपी कुलदीप वालिया ने बताया-हादसे में यशोदा (15) पुत्री रामनिवास कड़वासरा, प्रांजल (11) पुत्री सांवरमल सारण और उसके बड़े भाई आशीष (13) की मौत हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। संभवत: पैर फिसलने से बच्चों की मौत हुई है।

स्कूल से लौटकर बिना बताए नहाने गए थे बच्चे
यशोदा के दादा रामचंद्र ने बताया- दोपहर करीब 2 बजे स्कूल से लौटने के बाद यशोदा और हमारे पड़ोस में रहने वाले सांवरमल का बेटा और बेटी घर से 300 मीटर दूर हमारे ही खेत में बनी पानी की डिग्गी में बिना बताए नहाने चले गए। डिग्गी में 7 फीट पानी भरा था।
करीब 1 घंटे बाद मैं काम से खेत पर पहुंचा। वहां मुझे तीनों बच्चे डिग्गी में दिखाई दिए। तीनों के शरीर में कोई हलचल नहीं थी। मैंने तुरंत आवाज देकर ग्रामीणों को बुलाया और उनकी सहायता से बच्चों को बाहर निकाला। बच्चों को तुरंत सरदारशहर के राजकीय उप जिला हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।’

7 साल पहले दो बेटों की हुई थी मौत
यशोदा और आशीष गांव में ही एक निजी स्कूल में 8वीं कक्षा में पढ़ते थे। ग्रामीणों ने बताया कि रामनिवास कड़वासरा के परिवार में यह दूसरी ऐसी घटना है। 7 साल पहले भी उनके दो बेटों की कुंड में डूबने से मौत हो गई थी। एक बेटी यशोदा ही बची थी अब उसकी भी मौत हो गई। वहीं सांवरमल सारण के अब कोई संतान नहीं है। घटना के बाद पूरे गांव में गम का माहौल है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2139956

