सुसाइड करने ट्रेन की पटरियों पर लेटी महिला:लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगा कर रेल रोकी, पारिवारिक कलह का मामला
सुसाइड करने ट्रेन की पटरियों पर लेटी महिला:लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगा कर रेल रोकी, पारिवारिक कलह का मामला
इस्लामपुर : झुंझुनूं में सोमवार दोपहर रतन शहर रेलवे स्टेशन के पास एक महिला ने ट्रेन की पटरियों पर लेटकर सुसाइड करने की कोशिश की। लेकिन भटिंडा-जयपुर पैसेंजर ट्रेन के लोको पायलट ने पहले ही ट्रेन रोक दी। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12:30 बजे जब भटिंडा-जयपुर पैसेंजर ट्रेन रतन शहर स्टेशन के पास से गुजर रही थी, तभी अचानक एक महिला रेलवे ट्रैक पर आ गई और पटरी पर लेट गई। ट्रेन की रफ्तार तेज थी, लेकिन लोको पायलट की नजर समय रहते पटरी पर पड़ी। पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। ट्रेन महिला के बेहद करीब जाकर रुकी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर ब्रेक लगाने में कुछ सेकंड की भी देरी होती, तो महिला के परखच्चे उड़ जाते।


मौके पर मची अफरातफरी
जैसे ही ट्रेन अचानक रुकी, आसपास के लोग और यात्री मौके की ओर दौड़े। उन्होंने देखा कि एक महिला पटरी पर बेसुध पड़ी थी। लोगों ने तुरंत उसे ट्रैक से हटाया और सुरक्षित स्थान पर ले गए। इसके बाद लोको पायलट और गार्ड ने स्थिति का जायजा लिया और करीब 15-20 मिनट की देरी के बाद ट्रेन को जयपुर के लिए रवाना किया गया।
घरेलू कलह बनी वजह
महिला ने अपनी पहचान नहीं बताई। रेलवे पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। प्राथमिक तौर पर यह बात सामने आ रही है कि महिला घरेलू कलह से परेशान थी और इसी तनाव के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2139136


