दड़ीबा में भक्ति और पर्यावरण का संगम, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण का संदेश
दड़ीबा में भक्ति और पर्यावरण का संगम, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण का संदेश
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : राजाजी चौक, वार्ड संख्या 27, दड़ीबा में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम मे कथावाचक गोवत्स श्री राधा कृष्ण महाराज के सान्निध्य में प्रभात भेरी एवं सामूहिक संकीर्तन का आयोजन हुआ। भक्ति भाव से ओतप्रोत इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
संकीर्तन के पश्चात महाराज ने बाबा भूतनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान शिवलिंग पर विधिवत जलाभिषेक किया और उपस्थित भक्तों को धर्म, सेवा एवं सत्कर्म का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में सेवा और भक्ति का विशेष महत्व है, जो व्यक्ति को सच्चे मार्ग पर अग्रसर करता है।
इसके उपरांत ग्रीन ब्रिगेड टीम द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत महाराज ने अपने कर-कमलों से वट वृक्ष का रोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा, “एक वृक्ष लगाना एक लाख जीवों की सेवा के समान है।” महाराज ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए कम से कम एक-एक वृक्ष अवश्य लगाएं। कार्यक्रम के अंत में ग्रीन ब्रिगेड के अध्यक्ष पवन कुमार पारीक ने महाराज का आभार व्यक्त किया तथा उपस्थित सभी श्रद्धालुओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2139087


