प्रभात फेरी में उमड़ा जनसैलाब कथा वाचक गोवत्स श्री राधा कृष्ण महाराज ने दड़ीबा स्थित भूतनाथ मंदिर मे किए दर्शन
प्रभात फेरी में उमड़ा जनसैलाब कथा वाचक गोवत्स श्री राधा कृष्ण महाराज ने दड़ीबा स्थित भूतनाथ मंदिर मे किए दर्शन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : धार्मिक नगरी बीदासर में इन दिनों भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिल रहा है। दड़ीबा मे श्रीमद् भागवत कथा का भव्य एवं विशाल आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं इस दौरान प्रातःकाल भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी में कथा वाचक परम पूज्य गोवत्स श्री राधा कृष्ण महाराज के सान्निध्य में सैकड़ों श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए दड़ीबा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरे। पूरे मार्ग में “राधे-राधे” और “जय श्री कृष्ण” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। मनमोहन शर्मा ने बताया कि प्रभात फेरी के दौरान महाराज श्री ने दड़ीबा स्थित भूतनाथ मंदिर पहुंच कर उन्होंने श्रद्धा भाव से बाबा भूतनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर मंदिर समिती द्वारा महाराज जी का भव्य स्वागत सम्मान किया गया । इस दौरान श्रद्धालुओं ने भी मंदिर में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। कथा स्थल पर भी प्रतिदिन भक्तों की भीड़ उमड़ रही है, जहां कथा वाचक द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का भावपूर्ण वाचन किया जा रहा है। उनके मधुर प्रवचनों से श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो रहे हैं और धर्म, भक्ति एवं संस्कारों का संदेश ग्रहण कर रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार होता है और लोगों में धार्मिक एकता व संस्कारों की भावना मजबूत होती है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2139087


