लक्ष्मणगढ़ में जर्जर सड़क से लोग परेशान:एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, जल्द सही करवाने की मांग की
लक्ष्मणगढ़ में जर्जर सड़क से लोग परेशान:एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, जल्द सही करवाने की मांग की
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ उपखंड क्षेत्र में हमीरपुरा से मणासिया और जसरासर जाने वाले सार्वजनिक मार्ग की जर्जर हालत को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सुधार की मांग की है। सोमवार को ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर सड़क की दुर्दशा से अवगत कराया।
ज्ञापन में बताया गया कि खसरा नंबर 458 पर स्थित यह सार्वजनिक रास्ता लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। सड़क पर कई जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बारिश का पानी भर जाता है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पहले भी दिया था ज्ञापन, समाधान नहीं हुआ
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि पूर्व में भी इस समस्या को लेकर ज्ञापन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं करवाई गई, तो वे धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में तत्काल कार्रवाई कर आमजन को राहत प्रदान करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपते समय सुल्तान सिंह, धर्मपाल सेवदा, सुरेन्द्र, केशर देव महला, भंवरलाल, विद्याधर, विजेन्द्र, अजीत सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2138712

