SFI ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा:लक्ष्मणगढ़ राजकीय कॉलेज में नए विषयों में पीजी कोर्स शुरू करने की मांग
SFI ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा:लक्ष्मणगढ़ राजकीय कॉलेज में नए विषयों में पीजी कोर्स शुरू करने की मांग
लक्ष्मणगढ़ : स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) ने सोमवार को लक्ष्मणगढ़ के राजकीय महाविद्यालय में स्नातकोत्तर स्तर पर अन्य विषय शुरू करने की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन उच्च शिक्षा मंत्री के नाम दिया गया था। इस दौरान छात्रों ने नारेबाजी कर विरोध भी जताया।
हिंदी साहित्य में ही पीजी कोर्स उपलब्ध
इकाई सचिव भावना स्वामी ने बताया कि महाविद्यालय में वर्तमान में एम.ए. स्तर पर केवल हिंदी साहित्य विषय ही संचालित है। राजनीति विज्ञान, इतिहास, उर्दू, भूगोल और समाजशास्त्र जैसे महत्वपूर्ण विषय उपलब्ध नहीं हैं।
इन विषयों की अनुपलब्धता के कारण छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए अन्य शहरों में जाना पड़ता है, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कई छात्र बाहर जाकर पढ़ाई करने में सक्षम नहीं होते और स्नातक के बाद अपनी पढ़ाई जारी नहीं रख पाते।
छात्रों ने मांग की है कि जल्द से जल्द अन्य विषय शुरू किए जाएं, ताकि स्थानीय विद्यार्थियों को यहीं उच्च शिक्षा का अवसर मिल सके। SFI ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे आंदोलन करेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2138712

