देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
मंडावा : झुंझुनूं जिले के मंडावा कस्बे में बच्चों से भरी एक निजी स्कूल बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। फतेहपुर बाइपास पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूल बस को टक्कर मार दी। हादसे का कथित सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पूरी घटना कैद दिखाई दे रही है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
जानकारी के अनुसार घटना दो दिन पहले की है। स्कूल की छुट्टी के बाद बस बच्चों को लेकर डाबड़ी रोड की ओर मुड़ रही थी। इसी दौरान फतेहपुर की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बस में सवार बच्चों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी भी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई।
CCTV में कैद हुआ छात्र का बचाव
वायरल कथित सीसीटीवी फुटेज में एक छात्र भी हादसे से बाल-बाल बचता दिखाई दे रहा है। सड़क पर जा रहे छात्र ने पीछे से तेज गति से आते ट्रैक्टर को देखकर तुरंत सतर्कता दिखाई और छलांग लगाकर खुद को सुरक्षित कर लिया। उसकी सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।
आपसी सहमति से सुलझा मामला
घटना के बाद स्कूल प्रबंधन और ट्रैक्टर चालक के बीच आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया गया। फिलहाल इस संबंध में किसी प्रकार का विवाद या कानूनी कार्रवाई सामने नहीं आई है।
सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल
हादसे के बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने स्कूलों के आसपास सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि स्कूल समय के दौरान तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण, ट्रैफिक प्रबंधन और निगरानी व्यवस्था को और सख्त किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us