[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर से 21 साल की युवती लापता, कॉलेज गई थी:मोबाइल भी स्विच ऑफ, 29 साल की महिला भी बच्चों को छोड़कर लापता

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर से 21 साल की युवती लापता, कॉलेज गई थी:मोबाइल भी स्विच ऑफ, 29 साल की महिला भी बच्चों को छोड़कर लापता

सीकर से 21 साल की युवती लापता, कॉलेज गई थी:मोबाइल भी स्विच ऑफ, 29 साल की महिला भी बच्चों को छोड़कर लापता

सीकर : सीकर जिले में 21 साल की युवती और 29 साल की महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती कॉलेज जाने के लिए निकली थी जो वापस नहीं लौटी। वहीं महिला अपने बच्चों को छोड़कर चली गई। पुलिस अब दोनों की तलाश कर रही है।

21 साल की युवती के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी बेटी कॉलेज में पढ़ती है। 30 अप्रैल को वह सुबह 10 बजे के करीब घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी। कॉलेज टाइम पूरा होने के बाद भी वह घर पर नहीं लौटी। जब उसके मोबाइल पर कॉल किया गया तो मोबाइल भी स्विच ऑफ था। पता चला कि युवती कॉलेज भी नहीं पहुंची।

29 साल की महिला के पति ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि वह सीकर के ग्रामीण एरिया में रहते हैं। जहां से उनकी पत्नी 29 अप्रैल की शाम को बच्चों को छोड़कर कहीं पर चली गई। काफी देर तक पत्नी के नहीं आने पर परिवार ने आस पड़ोस और रिश्तेदारी में तलाश की लेकिन युवती का कुछ पता नहीं चल पाया।

Related Articles