[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एएसआई की संदिग्ध मौत, मेस में फंदे से लटका शव:पांच महीने पहले मिली थी पदोन्नति, पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरानौलीसीकर

एएसआई की संदिग्ध मौत, मेस में फंदे से लटका शव:पांच महीने पहले मिली थी पदोन्नति, पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार

एएसआई की संदिग्ध मौत, मेस में फंदे से लटका शव:पांच महीने पहले मिली थी पदोन्नति, पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार

रानोली : भीलवाड़ा जिले के कारोई थाने में एएसआई विष्णु कुमार शेखावत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। एएसआई का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव रायपुरा लाया गया। पुलिस प्रशासन ने पूरे सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। बड़े बेटे कृष्ण सिंह ने पिता को मुखाग्नि दी गई।

रानोली थाना क्षेत्र के रायपुरा निवासी विष्णु कुमार शेखावत ने करीब 23 साल तक पुलिस सेवा दी थी। पांच महीने पहले ही उन्हें एएसआई पद पर पदोन्नति मिली थी। उनके पिता हुकुम सिंह जयपुर पुलिस से सेवानिवृत्त हैं। उनके परिवार में पत्नी कैलाश कंवर और दो बेटे कृष्ण सिंह (14) और वीरेंद्र प्रताप सिंह (13) हैं। इस दौरान सीकर एडिशनल एसपी तेजपाल सिंह, दांतारामगढ़ डिप्टी कैलाश कंवर, रानोली थाना प्रभारी रामलाल सहित कई अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

एएसआई का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव रायपुरा लाया गया।
एएसआई का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव रायपुरा लाया गया।

मृतक के भाई नरेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 8:45 बजे उनकी विष्णु से फोन पर बात हुई थी और उस समय कोई तनाव या परेशानी नहीं थी। नरेंद्र सिंह ने कहा कि न तो ड्यूटी को लेकर कोई दबाव था और न ही परिवार में किसी तरह का विवाद। परिवार का माहौल सामान्य था, इसलिए यह घटना संदिग्ध प्रतीत होती है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

पुलिस प्रशासन ने पूरे सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
पुलिस प्रशासन ने पूरे सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

पुलिस ने बताया उन्होंने थाने की मेस में फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे पुलिसकर्मी चाय-नाश्ते के लिए मेस पहुंचे तो उनका शव फंदे से लटका मिला। जवानों ने तुरंत थाना प्रभारी और उच्चाधिकारियों को सूचना दी। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। सुसाइड के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

Related Articles