[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

टोडी-माधोपुरा सड़क निर्माण अधूरा, एक महीने से काम बंद:उड़ती धूल से ग्रामीण-वाहन चालक परेशान, पत्थर उछलकर लगने का खतरा बढ़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरानौलीसीकर

टोडी-माधोपुरा सड़क निर्माण अधूरा, एक महीने से काम बंद:उड़ती धूल से ग्रामीण-वाहन चालक परेशान, पत्थर उछलकर लगने का खतरा बढ़ा

टोडी-माधोपुरा सड़क निर्माण अधूरा, एक महीने से काम बंद:उड़ती धूल से ग्रामीण-वाहन चालक परेशान, पत्थर उछलकर लगने का खतरा बढ़ा

रानोली : रानोली कस्बे में टोडी से माधोपुरा बालाजी तक बन रही सड़क का निर्माण कार्य पिछले एक महीने से अधूरा पड़ा है। काम बंद होने के कारण क्षेत्र के ग्रामीणों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रानोली के पास बगड़ियों की ढाणी में लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क का कार्य रुका हुआ है। बगड़ियों की ढाणी और माधोपुरा में सीसी सड़क का निर्माण पूरा हो चुका है, लेकिन डामर सड़क को एक महीने पहले खोदकर छोड़ दिया गया था, जिसके बाद से इस पर कोई काम नहीं हुआ।

सड़क की खराब स्थिति के कारण दिनभर धूल उड़ती रहती है, जिससे वाहन चालकों को आवागमन में काफी दिक्कतें आ रही हैं। कई दोपहिया वाहन चालक संतुलन बिगड़ने से गिरकर चोटिल हो चुके हैं। पैदल चलने वाले राहगीरों के लिए भी यह रास्ता खतरनाक हो गया है, क्योंकि वाहनों के टायरों से पत्थर उछलकर लगने का खतरा बना रहता है।

ठेकेदार राकेश कुमार लूहानी ने बताया कि सीमेंटेड सड़क बन चुकी है और डामरीकरण बाकी है। उन्होंने डामर न मिलने को काम रुकने का कारण बताया और कहा कि 5 से 7 दिन में सड़क का काम शुरू कर दिया जाएगा।

ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को इस समस्या से अवगत कराया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीण रविन्द्र कुमावत ने जानकारी दी कि ठेकेदार की ओर से इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य पूरा करवाने की मांग की है।

Related Articles