[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डोटासरा बोले-होमगार्ड के पद 5 लाख में बिक रहे:सुशासन बीजेपी के भाषण में अच्छा, संविदा पर आधे वेतन में भर्ती कर रही सरकार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

डोटासरा बोले-होमगार्ड के पद 5 लाख में बिक रहे:सुशासन बीजेपी के भाषण में अच्छा, संविदा पर आधे वेतन में भर्ती कर रही सरकार

डोटासरा बोले-होमगार्ड के पद 5 लाख में बिक रहे:सुशासन बीजेपी के भाषण में अच्छा, संविदा पर आधे वेतन में भर्ती कर रही सरकार

सीकर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- शासन और सुशासन केवल बीजेपी के भाषणों में अच्छा लगता है। होमगार्ड के पद 4 से 5 लाख रुपये में बिक रहे हैं। सरकार किस मुंह से कह रही है कि कांग्रेस ने नौकरियां नहीं दीं और उनके शासन में घोटाले हुए?

डोटासरा ने कहा- भाजपा की सरकार जब से सत्ता में आई है, तब से सरकारी नौकरियों के प्रति बहुत ही संकुचित विचार रखती है। केवल भाषण और जुमले देकर सरकार सत्ता में तो आ गई, लेकिन इन्होंने कोई भी नई भर्ती नहीं की है। रविवार को गोविंद सिंह डोटासरा ने सीकर स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत के दौरान ये बातें कहीं।

सीकर आवास पर कार्यकर्ताओं ने डोटासरा का स्वागत किया।
सीकर आवास पर कार्यकर्ताओं ने डोटासरा का स्वागत किया।

कॉलेज एजुकेशन में 40% से ज्यादा पद खाली पड़े हैं

लेकिन उनका उपयोग करने के बजाय यह सरकार संविदा पर भर्तियां ले रही है। मेडिकल डिपार्टमेंट में जो संविदा के पद थे, उन्हें नियमित करने के बजाय समाप्त ही कर दिया गया। सरकार में कोई सुनने वाला नहीं है। पेट्रोल, डीजल और कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं, कल का रिजल्ट आने के बाद ये दाम और ज्यादा बढ़ जाएंगे।”

यह कौन सा न्याय का मॉडल है भजनलाल जी

डोटासरा ने आगे कहा- अब तो हद हो गई जब सरकार का ही एक विधायक कह रहा है कि मुझे अधिकारियों ने पीटा और अधिकारी कह रहे हैं कि विधायक और उसके गुर्गों ने मुझे पीटा। अधिकारी के खिलाफ तो रिपोर्ट दर्ज हो गई, लेकिन विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। मुकदमा दर्ज करवाने के लिए कोर्ट जाना पड़ रहा है, यह कौन सा न्याय का मॉडल है भजनलाल जी? इस पर मुख्यमंत्री का कोई अधिकृत बयान नहीं आया।

कांग्रेस पर अनर्गल आरोप लगाने लग जाओ

डोटसरा ने कहा- यदि हम किसी अपराध या सरकार के कुशासन पर कोई ट्वीट करते हैं या बयान देते हैं, तो आप अपने मंत्रियों और संगठन के लोगों को बोलते हो कि उनके बयान का खंडन करो और कांग्रेस पर अनर्गल आरोप लगाने लग जाओ।

डोटासरा ने कहा- गर्मी प्रचंड है लेकिन पानी की व्यवस्था की मुख्यमंत्री को कोई चिंता नहीं है।
डोटासरा ने कहा- गर्मी प्रचंड है लेकिन पानी की व्यवस्था की मुख्यमंत्री को कोई चिंता नहीं है।

सरकार को दोषियों को सलाखों के पीछे करना चाहिए

डोटसरा ने कहा- अब हमारा सवाल है कि श्रीगंगानगर में जो भी विधायक के साथ हुआ या फिर विधायक ने जो दलित अधिकारी के साथ किया। दोनों के मुकदमे दर्ज करके निष्पक्ष अधिकारी के द्वारा सरकार को जांच करवानी चाहिए। दोषियों को सलाखों के पीछे करना चाहिए।

अब अधिकारी तो कोर्ट में गुहार लगा रहे हैं और विधायक कह रहे हैं कि मेरे साथ मारपीट हुई। दोनों ही दुर्भाग्यपूर्ण स्थितियां है। यदि सत्ता पक्ष के विधायक के साथ मारपीट हुई है तो इसका मतलब है कि इकबाल खत्म हो गया। अगर उस दलित अधिकारी को पीटा गया, उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो रही तो यह फिर कुशासन की पराकाष्ठा है।

डोटसरा ने कहा- शासन और सुशासन भूल जाइए क्योंकि वह केवल बीजेपी के भाषण में अच्छा लगता है। एक अधिकारी जिसके आंख में चोट आई और उसे पीटा गया, उसकी रिपोर्ट भी दर्ज नहीं हो रही। इस मामले में स्थानीय SP का अधिकृत बयान आना चाहिए जिसमें वह बताए कि मामले की यह हकीकत है। आज तक यह अबूझ पहेली हो रही है,गुत्थी है जो सुलझ नहीं रही। सरकार हर मामले में विफल रही है।

खुलेआम 4 से 5 लाख रुपए में होमगार्ड के पद बिके हैं

डोटसरा ने कहा- गर्मी प्रचंड है लेकिन पानी की व्यवस्था की मुख्यमंत्री को कोई चिंता नहीं है। युवा बेरोजगार घूम रहे हैं,सरकार को नौकरियों की कोई चिंता नहीं है। संविदाकर्मियों का मामला बेहद गंभीर है क्योंकि उन्होंने इसलिए वोट दिया था कि कांग्रेस सरकार ने संविदाकर्मियों के नियमन का रूल बनाया था।

नियमित हो नहीं पाए तो हो सकता है कि बीजेपी की सरकार आने के बाद हमें नियमित कर देगी। अभी होमगार्ड की 3800 पदों पर भर्ती हुई। इसमें खुलेआम 4 से 5 लाख रुपए में पद बिके हैं। यह ऐसी नौकरी है जिनको पूरे 365 दिन काम नहीं मिलता। उसके अंदर भी भ्रष्टाचार हो रहा है। जिसमें पैसे लेकर नियुक्ति देने की बात की जा रही है। इस बात की जवाबदेही किसकी होगी। सरकार इस मामले में अपनी बात स्पष्ट नहीं करती तो कौन करेगा।

सरकार बड़ी-बड़ी डींगे हांकती है, भ्रष्टाचार का जीरो टॉलरेंस है

डोटसरा ने कहा- ऐसे तो सरकार बड़ी-बड़ी डींगे हांकती है कि भ्रष्टाचार का जीरो टॉलरेंस है,आप बताएं वह है कहां। यदि होमगार्ड की नौकरी भी बिक गई तो आप किस मुंह से कह रहे हो कि कांग्रेस के शासन में नौकरियां नहीं दी गई,घोटाले हो गए।

आपके यहां तो सरेआम पद बिक रहे हैं,संविदा पर नौकरियां नहीं दी जा रही। हमारी सरकार रिटायरमेंट होने वाले कर्मचारियों को सेम डे पेंशन देती थी लेकिन अब उन्हें 6-6 महीने तक पेंशन नहीं मिल रही।

बीजेपी ने सत्ता को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी

डोटासरा ने कहा- पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने सत्ता को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सभी संवैधानिक संस्थाओं CRPF,CISF,NIA आदि का दुरुपयोग किया गया। मैंने कहीं पढ़ा था कि 70 हजार से ज्यादा तो पुलिस के पहरेदार लगे हुए हैं। सारे IAS,ED,इनकम टैक्स के अधिकारी वहां पड़े हैं। जो राजनेता चुनाव लड़ रहा है उसके घर पर ED, इनकम टैक्स वाले बैठे हैं। माइनॉरिटी के मोहल्लों में वोट नहीं डालने दिए गए। फिर भी हवा यह आ रही है कि मोदी वहां पर हार रहे हैं

Related Articles