[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवाचार से हरियाली बढ़ाने का अभियान, बीज लड्डू से वर्षा आधारित पौधारोपण की पहल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नवाचार से हरियाली बढ़ाने का अभियान, बीज लड्डू से वर्षा आधारित पौधारोपण की पहल

नवाचार से हरियाली बढ़ाने का अभियान, बीज लड्डू से वर्षा आधारित पौधारोपण की पहल

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय के निकट गांधी ग्राम रामसरा में “हर खेत खेजड़ी-तोरई” अभियान के तहत नवाचार के माध्यम से अधिकाधिक पौधारोपण को बढ़ावा देने का जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के संयोजक रामेश्वर प्रजापति ने बताया कि पौधों का पालन-पोषण बच्चों की तरह करना चाहिए, क्योंकि आज लगाए गए पौधे ही भविष्य के स्वस्थ पर्यावरण का आधार बनते हैं।

बीज लड्डू से होगी वर्षा आधारित बुवाई

अभियान के तहत बीजों का संग्रह कर गोबर के छोटे-छोटे लड्डू (सीड बॉल) बनाए जा रहे हैं। इन लड्डुओं को गांवों की सार्वजनिक भूमि, जोहड़, श्मशान भूमि और चारागाह में वर्षा से पूर्व छिड़कने की तैयारी की जा रही है, ताकि वर्षा आधारित पौधारोपण को बढ़ावा मिल सके। इस पहल में रोहीड़ा, खेजड़ी, बोरड़ी, नीम, सीसम, खैरी, सहजन सहित विभिन्न पौधों के बीजों का उपयोग किया जा रहा है।

महिलाओं व बच्चों की सक्रिय भागीदारी

अभियान में महिलाओं, बच्चों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है। इसमें लक्ष्मी प्रजापत, संतोष मीणा, कल्पना फगेड़िया, सुमन शर्मा, शांति जांगिड़, शीमला मेघवाल, वीमला शर्मा और सरोज प्रजापत शामिल हैं।

हरियाली से तापमान नियंत्रण का संदेश

अभियान के माध्यम से लोगों को अधिकाधिक वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण और तापमान नियंत्रण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। संयोजक ने सभी वर्गों से अपील की कि वे इस जन-जागरूकता अभियान से जुड़कर हर गांव और शहर में हरियाली बढ़ाने में योगदान दें।

Related Articles