[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सांडवा में विद्या संबल अतिथि आचार्यों का विरोध प्रदर्शन, काली पट्टी बांध जताया रोष


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सांडवा में विद्या संबल अतिथि आचार्यों का विरोध प्रदर्शन, काली पट्टी बांध जताया रोष

सांडवा में विद्या संबल अतिथि आचार्यों का विरोध प्रदर्शन, काली पट्टी बांध जताया रोष

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : गजराज शर्मा

सांडवा : राजकीय कन्या महाविद्यालय में कार्यरत विद्या संबल योजना के अतिथि सहायक आचार्यों ने सरकार द्वारा प्रस्तावित अस्थाई संविदा भर्ती के विरोध में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आचार्यों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को रखा। प्रदर्शन कर रहे सहायक आचार्यों ने बताया कि वे पिछले पाँच वर्षों से राजकीय महाविद्यालयों में सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन अब सरकार नई अस्थाई संविदा भर्ती लाकर उन्हें बेरोजगार करने की तैयारी कर रही है। उन्होंने इसे अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा कि यह कदम न केवल उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है, बल्कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों की भी अवहेलना है। आचार्यों ने मांग की कि सरकार अस्थाई व्यवस्थाओं को बदलने की बजाय कार्यरत विद्या संबल सहायक आचार्यों को सेवा की स्थिरता और रोजगार की गारंटी प्रदान करे। उन्होंने हरियाणा सरकार की तर्ज पर स्थायी समाधान लागू करने की भी मांग रखी प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी उल्लेखनीय है कि इसी मांग को लेकर आज प्रदेशभर में विद्या संबल अतिथि आचार्य काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान डॉ. प्रेरणा जैन, डॉ. विनोद कुमार, मुकेश कुमार स्वामी, डॉ. प्रभु दयाल शर्मा, भव्य सोनी, राजेश कुमार सहित कई सहायक आचार्य मौजूद रहे।

Related Articles