सरदारशहर घंटाघर मार्ग पर चैंबर जाली टूटी:दुकानदारों ने लकड़ी-पत्थरों से ढका, नगर परिषद आयुक्त बोले- जल्द नई जाली लग जाएगी
सरदारशहर घंटाघर मार्ग पर चैंबर जाली टूटी:दुकानदारों ने लकड़ी-पत्थरों से ढका, नगर परिषद आयुक्त बोले- जल्द नई जाली लग जाएगी
सरदारशहर : सरदारशहर में ताल मैदान से मैन बाजार होते हुए घंटाघर तक जाने वाली मुख्य सड़क पर मूणती कुई के गंदे पानी की निकासी के लिए बने चैंबर की लोहे की जाली टूट गई है। इससे यहां बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है। ये मार्ग अत्यधिक व्यस्त रहता है, जहां से रोजाना बड़ी संख्या में वाहन और राहगीर गुजरते हैं, जिससे जोखिम और बढ़ गया है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, कई बार वाहनों के टायर इस खुले चैंबर में फंस चुके हैं, जिससे नुकसान हुआ है। संभावित दुर्घटनाओं को देखते हुए, आसपास के दुकानदारों ने अपनी ओर से लकड़ी की पट्टियां रखकर इसे अस्थायी रूप से ढका है। हालांकि, ये कोई स्थाई समाधान नहीं है।
लोहे की जाली लगवाने की मांग
व्यापारियों और राहगीरों ने नगर परिषद से जल्द से जल्द नई और मजबूत लोहे की जाली लगवाने की मांग की है। उनकी मांग है कि भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचने के लिए यह आवश्यक है।
आयुक्त बोले- जल्द नई जाली लग जाएगी
इस संबंध में नगर परिषद आयुक्त मगराज डूडी ने बताया- समस्या की जानकारी मिलते ही संबंधित टीम को निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही चैंबर पर नई जाली लगाकर व्यवस्था को दुरुस्त कर दिया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2134382


