[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में मेगा हाईवे पर दो कारों की टक्कर:बाल-बाल बचे कार सवार, तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में मेगा हाईवे पर दो कारों की टक्कर:बाल-बाल बचे कार सवार, तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा

सरदारशहर में मेगा हाईवे पर दो कारों की टक्कर:बाल-बाल बचे कार सवार, तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा

सरदारशहर : सरदारशहर मेगा हाईवे पर कृषि विज्ञान केंद्र के पास स्विफ्ट और अर्टिगा कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। भीषण हादसे में दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। राहत की बात यह रही कि किसी भी वाहन में सवार व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई।

मौके पर जमा हुई लोगों की भीड़

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही सरदारशहर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया और घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के प्रारंभिक आकलन के अनुसार, तेज रफ्तार ही इस हादसे का मुख्य कारण है। दोनों वाहनों की अत्यधिक गति के कारण यह टक्कर हुई।

मेगा हाईवे पर लगातार हो रहे हादसे

बता दें कि सरदारशहर मेगा हाईवे पर इन दिनों लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा समय-समय पर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाता रहा है, लेकिन इसके बावजूद वाहन चालकों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है।

ट्रैफिक निमयों का पालन करने की अपील

पुलिस ने बताया कि तेज गति और यातायात नियमों की अनदेखी ही अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है। पुलिस ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।

Related Articles