[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में वन्यजीव गणना के लिए 12 वाटर पॉइंट बनाए:3-4 जगहों पर लगाई मचान, हर पॉइंट पर कर्मी तैनात; सफेद कपड़े पहनने पर पाबंदी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में वन्यजीव गणना के लिए 12 वाटर पॉइंट बनाए:3-4 जगहों पर लगाई मचान, हर पॉइंट पर कर्मी तैनात; सफेद कपड़े पहनने पर पाबंदी

नीमकाथाना में वन्यजीव गणना के लिए 12 वाटर पॉइंट बनाए:3-4 जगहों पर लगाई मचान, हर पॉइंट पर कर्मी तैनात; सफेद कपड़े पहनने पर पाबंदी

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह

नीमकाथाना : वैशाख पूर्णिमा के अवसर पर क्षेत्र में वन्यजीवों की गणना शुक्रवार शाम 5 बजे से शुरू होगी। यह गणना 1 मई शाम 5 बजे से शुरू होकर 2 मई शाम 5 बजे तक जारी रहेगी। वन विभाग ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

नीमकाथाना में 12 और पाटन में 10 वाटर पॉइंट बनाए

नीमकाथाना वन क्षेत्र में 12 वाटर पॉइंट बनाए गए हैं, जबकि पाटन क्षेत्र में 10 वाटर पॉइंट चिन्हित किए गए हैं। दोनों क्षेत्रों में 20-20 ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी मदद से वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। प्रत्येक वाटर पॉइंट पर वन विभाग की टीमों की तैनाती रहेगी, जो पूरी रात निगरानी कर वन्यजीवों की गणना करेंगी।

वन विभाग की ओर से चांदनी रात में ही वाटर पॉइंटों पर वन्यजीव गणना की जाती है।

गणना के दौरान रहेगी सख्त पाबंदी वन्यजीव गणना के दौरान विभागीय कर्मचारियों के सफेद कपड़े पहनने, धूम्रपान करने और शोर-शराबा करने पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी।

गहरे रंग के कपड़े पहनने के निर्देश रेंजर जोगेंद्र सिंह ने बताया- पूर्णिमा की रात चांदनी अधिक होने से सफेद कपड़े दूर से ही दिखाई देते हैं, जिससे वन्यजीव सतर्क होकर पास नहीं आते। इसी कारण कर्मचारियों को गहरे रंग के कपड़े पहनने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही नर, मादा और शावकों की सही पहचान को लेकर अधिकारियों ने कर्मचारियों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

गणना के लिए 3-4 जगहों पर बनाई मचान वन्यजीवों की गणना के लिए 3 से 4 जगहों पर मचान बनाई गई है। ताकि वनकर्मी मचान पर बैठकर वन्यजीवों की गणना कर सके। मचान पेड़ के सहारे करीब 7 से 10 फीट की ऊंचाई पर बनाई गई। ताकि वनकर्मी बड़े खूंखार वन्यजीव सहित लेपर्ड की गिनती कर सके।

Related Articles