जनगणना-2027: 16 मई से शुरू होगा मकान सूचीकरण, 1 मई से स्वगणना; कलेक्टर ने दी पूरी जानकारी
जनगणना-2027: 16 मई से शुरू होगा मकान सूचीकरण, 1 मई से स्वगणना; कलेक्टर ने दी पूरी जानकारी
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में जनगणना-2027 की तैयारियों और गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनगणना देश का सबसे बड़ा प्रशासनिक और सांख्यिकीय अभ्यास है, जिसके आंकड़े आने वाले वर्षों की विकास योजनाओं का आधार बनते हैं।
दो चरणों में होगी जनगणना
कलेक्टर ने बताया कि जनगणना-2027 को दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहले चरण में 16 मई से 14 जून 2026 तक मकान सूचीकरण व मकानों की गणना होगी, जबकि इससे पहले 1 मई से 15 मई तक स्वगणना का अवसर दिया जाएगा। इस दौरान नागरिक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।
दूसरा चरण 1 फरवरी से 28 फरवरी 2027 तक आयोजित होगा, जिसमें जनसंख्या से संबंधित विस्तृत जानकारी एकत्रित की जाएगी। जनगणना की संदर्भ तिथि 1 मार्च 2027 निर्धारित की गई है।
जिले में व्यापक तैयारियां
जिले में जनगणना के लिए 21 चार्ज (10 तहसील व 11 नगर निकाय) बनाए गए हैं। कुल 3695 मकान सूचीकरण ब्लॉक (HLB) और 583 पर्यवेक्षकीय सर्किल तैयार किए गए हैं, जिनकी जियो-टैगिंग पूरी हो चुकी है।
इसके अलावा 2 राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, 72 जिला स्तरीय फील्ड ट्रेनर, 3840 प्रगणक और 662 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। इनका प्रशिक्षण 29 अप्रैल से 13 मई तक चरणबद्ध तरीके से चल रहा है।
ऑनलाइन पोर्टल और हेल्पलाइन सुविधा
नागरिक https://se.census.gov.in पर जाकर स्वगणना कर सकते हैं। इसके लिए एसई आईडी जारी की जाएगी। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जनगणना अधिनियम 1948 के तहत सभी जानकारी गोपनीय रखी जाएगी। साथ ही गृह मंत्रालय द्वारा टोल-फ्री हेल्पलाइन 1855 भी शुरू की गई है, जिससे नागरिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
मीडिया की भूमिका अहम
कलेक्टर ने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में मीडिया की भूमिका अहम है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी लें।
जागरूकता पोस्टर का विमोचन
इस मौके पर जनगणना-2027 के जागरूकता पोस्टर का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में एडीएम अर्पिता सोनी, उप जिला जनगणना अधिकारी डॉ रामगोपाल सेपट सहित मीडियाकर्मी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2133221


