रींगस में मिठाई में फंगस और कीड़े मिलने से हड़कंप
खरीददार ने जताया आक्रोश, बड़े प्रतिष्ठान पर उठे सवाल
जाजोद : सीकर जिले के रींगस शहर में एक बड़े मिठाई प्रतिष्ठान की गुणवत्ता पर उस समय सवाल खड़े हो गए, जब खरीदी गई मिठाई में फंगस और कीड़े मिलने का मामला सामने आया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और उपभोक्ताओं में नाराजगी देखने को मिली। जानकारी के अनुसार सुभाष कुमावत अपने घर के नए निर्माण के दौरान दहलीज की पट्टी रखने के शुभ अवसर पर वितरण के लिए शहर के एक नामी मिठाई प्रतिष्ठान से लड्डू लेकर आए थे। लेकिन जब परिजनों और मेहमानों को लड्डू वितरित किए जा रहे थे, उसी दौरान कुछ लड्डुओं में काला फंगस और कीड़े दिखाई दिए।

यह देखते ही मौके पर मौजूद लोगों में नाराजगी फैल गई। सुभाष कुमावत ने इस लापरवाही पर आक्रोश जताते हुए कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ इस तरह खिलवाड़ करना बेहद गंभीर मामला है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के बड़े प्रतिष्ठानों से ऐसी लापरवाही सामने आना चिंताजनक है और खाद्य सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने संबंधित विभाग से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस घटना के बाद अन्य उपभोक्ताओं में भी मिठाई की गुणवत्ता को लेकर चिंता बढ़ गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2133070


